कैबिनेट में विस्तार से पहले 8 राज्यों में बड़ा फेरबदल, थावर चंद गहलौत बने कर्नाटक के गवर्नर
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam936121

कैबिनेट में विस्तार से पहले 8 राज्यों में बड़ा फेरबदल, थावर चंद गहलौत बने कर्नाटक के गवर्नर

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 8 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है.

File PHOTO

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 8 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है.इससे साफ हो गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति कोविंद ने गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल और गोवा के भाजपा नेता व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है.

इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है. मिजोरम के राज्यपाल पीएस पिल्लै को स्थानांतरित कर गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Trending news