Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1608279
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअमेरिका की सड़कों पर PK की तरह नग्न घूमता दिखा शख्स, कहा- दूसरी दुनिया से आया है

अमेरिका की सड़कों पर 'PK' की तरह नग्न घूमता दिखा शख्स, कहा- दूसरी दुनिया से आया है

आमिर खान की पीके फिल्म तो आपने देखी होगी. ऐसा तरह का एक नंग धड़ंग आदमी अमेरिका की सड़कों पर घुमता गिखा. शख्स के मुताबिक वह दूसरी दुनिया से आया है. 

अमेरिका की सड़कों पर 'PK' की तरह नग्न घूमता दिखा शख्स, कहा- दूसरी दुनिया से आया है

साल 2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके (PK) काफी चर्चा में रही. इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे सख्स का रोल प्ले किया है जो दूसरी दुनिया से आया है. वह कपड़े नहीं पहनता है. उसका ये भी कहना है कि वह जहां से आया है वहां लोग कपड़े नहीं पहनते हैं. ऐसा ही एक मामला अमेरिका में पेश आया है. यहां एक शख्स ऐसा मिला है जो सड़कों पर नंग घूमता है और वह कहता है कि वह दूसरी दुनिया से आया है. 

पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

यह हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका के फ्लोरिडा में पेश आया. यहां एक लड़का बिना कपड़ों के घूमता दिखा. पुलिस ने शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया. लोगों को तब हैरानी हुआ जब उसने बताया कि वह दूसरी दुनिया से आया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में पहली बार मनाया गया 'फ्लैग डे', लेकिन इसे देख नहीं पाया झंडे का डिजाइनर, ग़मगीन हुआ माहौल

बिना कपड़ों के घूमता दिखा शख्स

बीते 8 मार्च को एक शख्स ने पुलिस को फोन किया कि वर्थ एवेन्यू के 200 ब्लॉक में एक शख्स बिना कपड़ों के घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने शक्स को गिरफ्तार कर लिया. शख्स की पहचान जेसन स्मिथ के बतौर हुई. शख्स की उम्र 44 साल थी. 

पुलिस को दी जानकारी

पुलिस ने जब शख्स को पकड़ा तो वह पहले अपना नाम और पता बताने से इंकार कर रहा था. उसका ये भी कहना था कि वह उसके पास अमेरिका का पहचान पत्र नहीं है. लेकिन पुलिस के दबाव डालने के बाद शख्स ने बताया कि वह जेसन स्मिथ है और वह वेस्ट पाम बिच में रहता है. पुलिस ने शश्स पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news