)
बक्सर: मुल्क भर में कोरोना वायसल की दूसरी हलर के सबब भयावह स्थिति पैदा हो गई है. प्रवासी मजदूर फिर से लॉकडाउन लगने के डर से शहरों को छोड़ कर अपने गावों की तरफ लौट रहे हैं. हालिया दिनों यूपी-बिहार के बस और रेलवे स्टेशनों में प्रवासी मजदूरों का ताना लगा हुआ है.
इसी बीच शुक्रवार को बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पीछे के रास्ते से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों के भागने का वीडियो वायरल हुआ. दरअसल ये लोग रेसवे स्टेशन पर हो रहे कोरोना जांच के डर से स्टेशन से बाहर सरपट भागे जा रहे थे. बाताया जा रहा है कि ये वीडियो गुरुवार रात का है.
यह दृश्य कल रात बक्सर स्टेशन का हैं और ये यात्री पुणे -पटना से उतरे हैं और कोरोना जाँच ना कराना पड़े इसलिए भाग रहे हैं @ndtvindia @Anurag_Dwary @suparba pic.twitter.com/cWxDDoP26X
— manish (@manishndtv) April 16, 2021
रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे-दानापुर एक्सप्रेस से बक्सर स्टेशन आए मुसाफिरों में ये अफवाह फैल गई कि अगर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा. जैसी ये बात मुसाफिरों में फैली, तो उनमें भगदड़ सी मच गई और वे सरपट स्टेशन से बाहर भागने लगे. हालांकि सरकारी फरमान के मुताबिक, उन मुसाफिरों के लिए कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी था.
प्रवासियों का ये कदम समाज के लिए घातक
दूसरी तरफ स्टेशन पर सुरक्षा बलों की कमी के कारण उन्हें रोकने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई. बहरहाल प्रवासियों ने जो किया वह ना सिर्फ उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी घातक कदम है.
सीएम नीतीश कुमार ने प्रवासी मज़दूरों से की ये अपील
पिछले दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी मज़दूरों से वापस आने की अपील की थी और कहा था कि अगर वे वापस आना चाहते हैं तो आ जाएं, ये बेहतर होगा.
बिहार में कोरोना की रफ्तार में इज़ाफा
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान, कोरोना 6253 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 307557 हो गई है. वहीं मरने वालों की संख्या भी बढ़ कर 1688 हो गई है.
Zee Salam Live TV: