Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1576780
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंNIA Raid: जयपुर समेत पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए की रेड; ये सामान हुआ बरामद

NIA Raid: जयपुर समेत पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए की रेड; ये सामान हुआ बरामद

NIA Raid: पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआई ने छापेमारी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये छापेमारी राजस्थान में सात ठिकानों पर की गई है. एजेंसी को सोर्स के हवाले से बड़ी जानकारी मिली थी जिसके बाद ही ये एक्शन लिया गया है.

NIA Raid: जयपुर समेत पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए की रेड; ये सामान हुआ बरामद

NIA Raid: नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एएनआई ने शनिवार को राजस्थान में पीएफआई ( Popular Front of India) के  सात ठिकानों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार एनआईए ने कोटा के तीन जगहों पर छापेमारी हुई है. इसके अलावा स्वई माधोपुर, भीलवाड़ा, बुंदी और जयपुर में छारे लगे हैं. एनआईए के स्पोकपर्सन ने जानकारी दी है.

NIA स्पोकपर्सन ने कही ये बात

स्पोकपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा है कि ये केस काफी रिसायबल सोर्स पर आधारित है. सादिक सर्राफ राजस्थान के बारां से, मोहम्मद आसिफ कोटा से और बाकि कुछ लोग गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल है. आपको जानकारी के लिए बता दें संघीय एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के जरिए संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने से एक सप्ताह पहले 19 सितंबर को ये मामला अपने हाथों में लिया था.

छापेमारी के दौरान क्या मिला?

शनिवार को हुई इस छापेमारी के दौरान कुछ डिजिटल डिवाइस, एयरगन, धार दार हथियार और  कुछ दस्तावेज बरामद सीज किए हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर ने इस संगठन को पूरी तरह से बैन कर दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

28 सितंबर को हुआ था बैन

पीएफआई और उसके आठ सहयोगी संगठनों को 28 सितंबर को सरकार ने बान कर दिया था. संगठन पर कड़े गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम  (UAPA) के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था, एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारियों के आवास, ऑफिस से कथित आपत्तिजनक दस्तावेजों की गिरफ्तारी और बरामदगी हुई है.

एमएचए ने कही थी ये बातें

एमएचए के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि पीएफआई कई आपराधिक और आतंकी मामलों में शामिल था और देश के संवैधानिक प्राधिकरण के प्रति सरासर अनादर दिखाता है और बाहर से धन और वैचारिक समर्थन के साथ यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news