Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam867109
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंडीजे की धुन पर मस्ती से नाच रहे थे बुजुर्ग चाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भागने पर हो गए मजबूर

डीजे की धुन पर मस्ती से नाच रहे थे बुजुर्ग चाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भागने पर हो गए मजबूर

आईएएस (IAS) अफसर अवनीश शरण के ज़रिए शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

डीजे की धुन पर मस्ती से नाच रहे थे बुजुर्ग चाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भागने पर हो गए मजबूर

नई दिल्ली: कुछ लोगों को डांस करने इतना पसंद होता है कि ना वो उम्र ही देखते हैं और न ही समय. इससे मिलता जुलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुज़ुर्ग चाचा डीजे की धुनों पर मस्ती से डांस कर रहे हैं और फिर अचानक कुछ ऐसा होता है. चाचा इतनी तेज भागते हैं कि पीछे मुड़कर नहीं देखते.

यह भी पढ़ें: शिया धर्मगुरु आग़ा रूही का अमित शाह को खत, वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग की

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

आईएएस (IAS) अफसर अवनीश शरण के ज़रिए शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें बुज़ुर्ग चाचा मस्ती से नौजवान लड़कों के साथ डांस करते हैं और अचानक पीछे से चाची डंडा लेकर आ जाती हैं. डांस में डूबे चाचा की नजर जैसे ही चाची और उनका हाथ में मौजूद डंडे पर पड़ती है तो वो वहां भाग जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: पिता के पैर टूटने के बाद ऐसे घर चला रही हैं 11 वीं की छात्रा , काफी संघर्षों से भरी हुई है खुशबू की कहानी

वीडियो को शेयर करते हुए IAS अफसर ने लिखा है,"खतरना बुढ़ापे तक बना रहता है." शेयर किए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स में अपनी अपनी राय भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए IAS अफसर से ही सवाल करते हुए लिखा,"क्या आप भी डरते हैं?"

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: लड़की ने हक मेहर में मांगी ये अजीब चीज, हैरान रह गए सभी लोग

वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा,"ये ख़तरा तो ऐसा है ज़िन्दगी के साथ भी और ज़िन्दगी के बाद भी." एक और यूजर ने लिखा,"कृप्या आप अपने पति के साथ ऐसा बर्ताव ना करे इससे हम जैसे कुँवारों का शादी से मन उठ जाता है."

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news