)
Pappu Yadav Death Threat: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया गया है. बदमाश ने व्हाट्सएप के जरिए पप्पू यादव को मैसेज किया था. जिसमें लिखा था कि उनके पास आखिरी 24 घंटे बचे हैं. धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि वह उनके बेहद करीब आ गए हैं और 24 घंटे में उनकी हत्या कर दी जाएगी.
पप्पू यादव को उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो मैसेज भी किया गया है. जिसमें एक धमाके को दिखाया गया है. यह पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसी धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बोलने के बाद यादव को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. इस मामले में उन्होंने होम मिनिस्टर अमित शाह को एक खत भी लिखा था और गुहार लगाई थी कि उनकी सिक्योरिटी में इज़ाफा कर दिया जाएय
रिपोर्ट्स के मुताबिक पप्पू यादल को धमकी बरा मैसेज शुक्रवार रात में आया. इस मसले को लेकर पप्पू यादव ने जी सलाम से बात की उन्होंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुआ कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि उन्हें जो धमकियां मिल रही हैं, वह आखिर कहां से मिल रही हैं. पप्पू यादव ने कहा उन्हें 24 बार धमकियां मिल चुकी हैं और उनकी जिंदगी में डर की कोई जगह नहीं है. पप्पू यादव आगे कहते हैं कि हम कभी सुरक्षा की मांग नहीं करते हैं, सुरक्षा देनी है या नहीं ये सरकार की तय करेगी. धमकी देने के पीछे कौन है सरकार हमें ये बता दें.
पप्पू यादव के मिले धमकी भरे मैसेज में लिखा है कि आखिरी 24 घंटे में हत्या देंगे. तैयारी मुकम्मल है. हमारे साथी तेरे बहुत पांस पहुंच गए है. तुझे गार्ड भी नहीं बचा सकेंगे. बता दें, पिछले हफ्ते ही उन्हें पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आई है. जिसमें शख्स ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया था.
धमकी देने वाले शख्स का कहना था कि उसने पप्पू यादव के पीछे लड़के लगा दिए हैं. मौका मिलते ही वह उसे मार देंगे. सांसद का कहना है कि उन्हें विदेशी नंबर से कई बार धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं. पिछले महीने ही दिल्ली पुलिस ने पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में बात सामने आई कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से कोई लेना देना नहीं था.