उत्तर भारत के कई राज्य इस वक़्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुँच गया है. शुक्रवार को लू और गर्मी से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है, वहीँ 1000 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं.
नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्य इस वक़्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुँच गया है. शुक्रवार को लू और गर्मी से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है, वहीँ 1000 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं.
1/18मुंबई में धूप से बचने के लिए छतरी का इस्तेमाल करती हुई लड़कियां...
2/18जालंधर में चुनाव कराने जाती हुई एक महिला धूप से बचने के लिए सर पर कागज़ रखकर चलती हुई. गर्मी की वजह से अबतक कई मतदान कर्मियों और सुरक्षा बालों की मौत हो चुकी है.
3/18पटना में अंतिम चरण का चुनाव कराने के लिए अपने बूथ पर छाता लगाकर जाती हुई महिला कर्मचारी.
4/18दिल्ली में गर्मी से बचाने के लिए अपनी मुर्गियों को तर करता हुआ एक दुकानदार.
5/18गर्मी की वजह से AC, कूलर और पंखें की बिक्री में इजाफा हो गया है.. दिल्ली में कूलर की एक दुकान और वहां अपनी प्यास बुझाता एक लड़का.
6/18गर्मी की वजह से राह चलना भी मुश्किल हो गया है. नागपुर में ट्रैफिक सिग्नल पर राहगीरों को धूप से बचाने के लिए हरे परदे का इंतज़ाम किया गया है...
7/18गर्मी की वजह से काम-धंधे भी प्रभावित हुए हैं.. बनारस के घाट पर तेज धूप और गर्मी की वजह से पसरा सन्नाटा.
8/18इलाहाबाद में गर्मी से निढाल होकर अपने रिक्शे पर सोता हुआ एक रिक्शा चालक.
9/18बीकानेर में सार्वजनिक पेयाऊ से अपनी प्यास बुझाता हुआ एक आदमी.
10/18दिल्ली में गर्मी को देखते हुए लोग जगह-जगह पर मुफ्त पानी और शरबत पिलाने का काम कर रहे हैं.
11/18गर्मी की वजह से तालाब की मछलियां तक मर रही है. कई जानवर मर चुके हैं. बीकानेर में प्यास बुझाते हुए हिरन.
12/18गर्मी की वजह से बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग रही है. इसे रोकने के लिए उसके पास पंखे और कूलर लगाए जा रहे हैं. प्रयागराज में ट्रांसफार्मर को ठंडा करता हुआ कर्मचारी.
13/18गर्मी की वजह से पानी के प्राकृतिक स्रोत सूख गए हैं और भूजल का वाटर लेवल नीचे खिसक गया है.
14/18भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली और राजस्थान सहित देश के अलग- अलग राज्यों में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है.
15/18गर्मी की वजह से 1000 से ज़यादा लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हुए हैं.
16/18गर्मी की वजह से देशभर में लगभग 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
17/18दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 52.5 डिग्री तक पहुँच गया है.
18/18