Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1553751

Budget 2023: बजट के बाद पीएम मोदी का खिताब, बताया- मिडिल क्लास के लिए क्या है खास

Budget 2023: बजट पेश करने के बाद पीएम मोदी ने देश को खिताब किया, इस भाषण में उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीब और मडिल क्लास के लिए क्या किया है. पढ़ें पूरी खबर..

Budget 2023: बजट के बाद पीएम मोदी का खिताब, बताया- मिडिल क्लास के लिए क्या है खास

Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023 पेश किया, जिसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. इस बजट को उन्होंने अमृतकाल का बजट बताया. निर्मला सीतारमण ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए. जिसके बाद पीएम मोदी ने देश के लोगों को खिताब किया और कहा- अमृतकाल का ये पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा.

पीएम मोदी ने बजट पर कही ये बातें

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा- ये बजट वंचितों को वरीयता देता है. ये बजट आज की एसपीरेशिनल सोसाइटी- गांव-गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, सभी सपनों को पूरा करेगा. पीएम कहते हैं कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से, औज़ारों और टूल्स से कड़ी महनत कर कुथ ना कुछ सृजन करने वाले करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं. पीएम विश्वकर्मा कैशल सम्मान यानि पीएम विकास, करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन को बहुत बड़ा बदलाव लाएगा.

एग्रीकल्चर सेक्टर में डिजिटल पेमेंट

पीएम मोदी ने कहा- 'अब हमें डीजिटल पेमेंट्स की सफलता को एग्रीकल्चर सेक्टर में दोहराना है. इस्लिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर की एक बड़ी योजना लेकर आए हैं. पीएम कहते हैं कि ये बजट सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए ग्रीन ग्रोथ, ग्रीन इकॉनोमी, ग्रीन इन्फ्रास्ट्रकचर और ग्रीन जॉबस को एक अभूतपूर्व विस्तार देगा'.

Add Zee News as a Preferred Source

बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या है?

पीएम मोदी ने कहा- मिडिल क्लास को सशक्स बनाने के लिए हमारी सरकार ने बीते सालों में अनेकों निर्णय लिए और ईज़ ऑफ लिविंग को सुनिश्चित किया है. हमने टैक्स को कम किया है. साथ ही प्रॉसेस को सिंपलीफाई ट्रांसपेरेंट और साफ किया है. आपको जानकारी के लिए बता दें सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब को 5 लाख से 7 लाख कर दिया है. यानी अब सात लाख तक की इनकम वालों को कोई टैक्स नहीं देना होग.

Zee Salaam Live TV

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news