Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2401717
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी और USA के राष्ट्रपति बाइडेन ने फोन पर की बात, जानें दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी और USA के राष्ट्रपति बाइडेन ने फोन पर की बात, जानें दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi: हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था. जिसके बाद अमेरिका ने भारत के इस कदम की तारीफ की थी, लेकिन पीएम मोदी के यूक्रेन से लौटने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है. रूस ने यूक्रेन पर 200 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है. 

PM मोदी और USA के राष्ट्रपति बाइडेन ने फोन पर की बात, जानें दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 26 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की. टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आज जो बाइडन से फोन पर बात की. हमने यूक्रेन की हालात समेत विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की है. मैंने शांति और स्थिरता की जल्द वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया."

बांग्लादेश को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, "हमने बांग्लादेश की हालात पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया." वहीं, एक सरकारी बयान के मुताबिक, मोदी ने बाइडन की "भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीति साझेदारी के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की, जो लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के साझा मूल्यों पर आधारित है." 

दोनों नेताओं में क्या हुई बातचीत
नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को फायदा पहुंचाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन यात्रा के बारे में बिडेन को जानकारी दी. यूक्रेन में चल रहे विवाद पर बाइडन के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कीव की अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी.

बांग्लादेश में फैली अशांति
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की लगातार स्थिति को दोहराया और शांति और स्थिरता की जल्द वापसी के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. मोदी और बिडेन दोनों ने बांग्लादेश की स्थिति पर अपनी चिंता साझा की. उन्होंने कानून और व्यवस्था की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले की खबरें आई
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और भारत भाग जाने के बाद वहां हिंदू मंदिरों के साथ-साथ हिंदुओं के घरों और व्यवसायों पर हमले की खबरें आई हैं.वहीं, जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news