भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी; इस दिन से लगेगा ब्रेक
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2125606

भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी; इस दिन से लगेगा ब्रेक

Priyanka in Congress Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जब मुरादाबाद से फतेहपुर जाएगी तो कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा का हिस्सा होंगी. यात्रा में अखिलेश भी शामिल होंगे. 

भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका गांधी; इस दिन से लगेगा ब्रेक

Priyanka in Congress Yatra: राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे हैं. उनकी यात्रा में अब उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. न्याय यात्रा जब चंदौली में थी तो प्रियंका इसमें शामिल होने वाली थीं, लेकिन बीमारी की वजह से इसमें लेट हुआ. जब न्याय यात्रा मुरादाबाद से फतेहपुर तक होगी तो प्रियंका इसमें साथ रहेंगी. इसके साथ ही इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. वह आगरा में यात्रा में शामिल होंगे.

यात्रा में प्रियंका
बताया जाता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 24 फरवरी 2024 को राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगी. जब यात्रा मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और फतेहपुर होते हुए गुजरेगी तो वह इसके साथ रहेंगी.

अखिलेश होंगे यात्रा का हिस्सा
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अमेठी और रायबरेली में यात्रा में साथ रहने के लिए हामी भरी है. इससे पहले सपा और कांग्रेस के दरमियान सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी, इसलिए अखिलेश यात्रा में शामिल नहीं हुए थे. अब सीटों का बंटवारा हो गया है ऐसे में अखिलेश इसमें शामिल होने जा रहे हैं. यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने के बाद 26 फरवरी से 1 मार्च तक रुके रहेगी. 

रुकी रहेगी यात्रा
आपको बता दें कि कांगेस ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी 27-28 फरवरी तक ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाएंगे. इसके बाद वह दिल्ली लौटने के बाद कुछ नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. फिर वह 3 मार्च को मध्य प्रदेश में यात्रा के साथ एंटर करेंगे. इसके बाद यात्रा 10 मार्च को महाराष्ट्र में एंटर करेगी. 14 को मुंबई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पूरी होगी. उम्मीद है कि राहुल की यात्रा से पहले लोकसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा.

Trending news