Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1656001

भाजपा नेता बलविंदर सिंह को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

BJP Leader Shot: पंजाब में बीजेपी नेता बलविंदर गिल के घर में घुस कर कुछ अंजान लोगों ने गोली मार दी. नेता की हालत नाजुक है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

 

भाजपा नेता बलविंदर सिंह को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

BJP Leader Shot: पंजाब के अमृतसर में बीजेपी प्रदेश सेल के महासचिव बलविंदर गिल को उनके घर में घुसकर अंजान लोगों ने गोली मार दी. उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज केज की जांच शुरू कर दी है. 

घर में घुस कर मारी गई गोली

बलविंदर गिल को जंडियाला गुरु इलाके में मौजूद उनके घर पर गोली मारी गई. बीजेपी नेता पर हमले को लेकर अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तकरीबन 9 बजे गोली मारी गई. गोल नेता के मुंह पर लगी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बदमाशों को तलाश रही पुलिस

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है. बताया जाता है कि हमला करने वाला एक ही शख्स था. इससे पहले दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद की मौत के बाद इलाके में दहशत, प्रयागराज में आज भी इंटरनेट बंद

दिल्ली में बीजेपी नेता की हत्या

इससे पहले शुक्रवार को बिंदापुर इलाके में सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने मटियाला के घर में घुसकर 6 गोली मारी थी. उनकी मौत की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है. 

फेसबुक पोस्ट में हुआ खालासा

कपिल सांगवान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मटियाला की हत्या उसी ने कराई है. पुलिस को भी फेसबुक पोस्ट से इस बात का पता चला. सांगवान ने बताया था कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते उसकी हत्या कराई गई. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news