Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1596679
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सारे मामले गायब हो जाएंगे

"बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सारे मामले गायब हो जाएंगे"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर “बर्बर हमले” हो रहे हैं और देश के लिए एक वैकल्पिक नजरिये के इर्दगिर्द एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत चल रही है.

"बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सारे मामले गायब हो जाएंगे"

लंदन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर “बर्बर हमले” हो रहे हैं और देश के लिए एक वैकल्पिक नजरिये के इर्दगिर्द एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत चल रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बीबीसी के खिलाफ हालिया टैक्स सर्वे कार्रवाई “देश भर में आवाज के दमन” की एक मिसाल थी. उन्होंने कहा कि यह वजह है कि देश को खामोश करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाने की अभिव्यक्ति के तौर पर उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की.

fallback

इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (आईजेए) के ज़रिए किए गए कार्यक्रम ‘इंडिया इनसाइट्स’ में गांधी ने पत्रकारों को बताया, "यात्रा इसलिए जरूरी हो गई क्योंकि हमारे लोकतांत्रिक ढांचे पर बर्बर हमले हो रहे हैं." उन्होंने कहा, "मीडिया, संस्थागत ढांचे, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं और हमें सामान्य माध्यम से लोगों के मुद्दे रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी." उन्होंने कहा, "बीबीसी को इस बारे में अभी पता चला है, लेकिन भारत में यह सिलसिला पिछले नौ साल से लगातार चल रहा है. सभी जानते हैं कि पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है, उन पर हमले किए जाते हैं. सरकार की पैरवी करने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत किया जाता है. तो, यह एक पैटर्न का हिस्सा है और मैं कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं करूंगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

राहुल गांधी कहते हैं, "अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा. सारे मामले गायब हो जाएंगे." राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से यह संज्ञान लेने में नाकाम रहे हैं कि 'लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा तबाह कर दिया गया है.'. उन्होंने कहा, "भाजपा चाहती है कि भारत खामोश रहे. वे चाहते हैं कि यह शांत हो... क्योंकि वे चाहते हैं कि जो भारत का है उसे ले सकें और अपने करीबी दोस्तों को दे सकें. यही विचार है, लोगों का ध्यान भटकाना और फिर भारत की जायदाद को तीन, चार, पांच लोगों को सौंप देना."

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news