Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1997569
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRevanth Reddy Oath: राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को दी बधाई, कल CM पद की लेंगे शपथ, सोनिया गांधी प्रोग्राम में होंगी शामिल !

Revanth Reddy Oath: राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को दी बधाई, कल CM पद की लेंगे शपथ, सोनिया गांधी प्रोग्राम में होंगी शामिल !

Telangana: तेलंगाना के सीएम बनने की घोषणा मंगलवार को कांग्रेस के नेशनल प्रसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने की थी. इसके बाद शपथ ग्रहण प्रोग्राम की तारीख सामने आई. इस प्रोग्राम में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. 

 

Revanth Reddy Oath: राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को दी बधाई, कल CM पद की लेंगे शपथ, सोनिया गांधी प्रोग्राम में होंगी शामिल !

Revanth Reddy to take oath as Telangana CM: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी पर तीन राज्यों में जनता ने फिर से भरोसा जताया है. जबकि कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में बहुमत से ज्यादा सीटें लाने में कामयाब हुई है. 

तेलंगाना में काँग्रेस आलाकमान ने काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पद के नाम पर मुहर लगा दी. सीएम पद के लिए कांग्रेस ने अध्य़क्ष रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान किया है. रेड्डी कल यानी 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को बधाई दी है.

राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा,  “तेलंगाना के मनोनीत CM रेवंत को बहुत बधाई. उनके नेतृत्व में, कांग्रेस सरकार तेलंगाना के आवाम के लिए अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी और बेहतर सरकार बनाएगी.”

शपथ ग्रहण प्रोग्राम से पहले रेवंत 6 दिसंबर को  दिल्ली पहुंच कर पार्टी आलाकमान को प्रोग्राोम में शामिल होने के लिए दावत दिया. उन्होंने नेशनल प्रसिडेंट मलिल्कार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बुलाया. 

जानकारी के मुताबिक, रेवंत के शपथ ग्रहण प्रोग्राम में कल शामिल होने के लिए सोनिया गांधी भी जा सकती हैं. वहीं, इस शपथ ग्रहण प्रोग्राम के लिए तेलंगाना की चीफ सेक्रेटरी  ए. शांति कुमारी ने अफसरों को गुरुवार, 7 दिसंबर को  एलबी स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण प्रोग्राम के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने के हुक्म दिए हैं.

चीफ सेक्रेटरी ने दिए ये निर्देश
चीफ सेक्रेटरी ने 5 दिसंबर को अफसरों के साथ बैठक कर के सीएम और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण प्रोग्राम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट को ट्रफिक, पार्किंग एवं सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम को लेकर  जरूरी निर्देश दिए.

दो सीटों पर आजमाया था किस्मत
गौरतलब है कि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रेवंत रेड्डी ने मलकाजगिरी से चुनाव में जीत दर्ज की थी. वहीं, इस बार के विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने रेवंत कोडांगल सीट और कामारेड्डी विधानसभा सीट पर चुनावी आखाड़े में थे.हालांकि, वो कामारेड्डी विधानसभा सीट पर हार गए. जबकि उन्होंने अपनी दूसरी सीट कोडांगल में जीत दर्ज की.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news