Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1622305
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसंन्यास के बाद बुर्के में नजर आईं सानिया, लोगों ने पूछा शोएब कहां हैं? जानें मामला

संन्यास के बाद बुर्के में नजर आईं सानिया, लोगों ने पूछा शोएब कहां हैं? जानें मामला

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सऊदी अरब के शहर मदीना पहुंची हैं. उन्होंने यहां से कई सेल्फी पोस्ट की हैं. इस पर यूजर ने पूछा है कि उनके पति शोएब मलिक कहां हैं.

संन्यास के बाद बुर्के में नजर आईं सानिया, लोगों ने पूछा शोएब कहां हैं? जानें मामला

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रमजान से पहले अपने परिवार के साथ सऊदी अरब काबे की जियारत के लिए पहुंची हैं. सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर इस ताल्लुक से कई फोटोज शेयर किए हैं. इन फोटोज में उन्होंने अपने बेटे इज्हान मिर्जा, अपने मम्मी पापा- इमरान मिर्जा और नसीम मिर्जा, बहन अनम मिर्जा और उनके पति क्रिकेटर मोहम्मद असदुद्दीन को भी दिखाया है.

पहली फोटो में सानिया मिर्जा और उनका बेटा एक दूसरे को देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. दूसरी फोटो में सानिया ने अनम की बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है. सानिया ने मदीना से एक सेल्फी भी पोस्ट की है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

सानिया की बहन अनम ने एक सेल्फी ली है इसमें सानिया अपने मां-बाप के साथ पोज दे रही हैं. वह एक मैदान में खड़े हैं जबकि उनके पीछे पहाड़ दिखाई दे रहा है. सानिया ने अपने होटल के शीशे में एक फोटो ली है. इसमें सानिया ने अनम को गोद में लिया हुआ है. सानिया ने मदीना से एक सेल्फी भी पोस्ट की है.

सानिया मिर्जा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "अलहमदुलिल्लाह, अल्लाह हमारी दुआओं को कबूल फरमाए." पोस्ट पर इरफान पठान ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा है "आमीन". सानिया की पोस्ट पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कई इमोजी पोस्ट की हैं. 

कई यूजर ने सानिया की पोस्ट पर पूछा है कि "शोएब मलिक कहां हैं?" पिछले साल इस तरह की अफवाहें थीं कि सानिया मिर्जा का उनके पति से तलाक हो गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सानिया और शोएब मलिक 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं. साल 2010 में दोनों की शादी हुई थी. इसके बाद दोनों दुबई में रहने लगे थे. उनको साल 2018 में एक बेटा हुआ था. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news