Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam696494
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, 3 दहशतगर्दों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, 3 दहशतगर्दों को किया ढेर

बता दें कि कल ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 17 दिनों में 27 दहशतगर्द मारे गए

फाइल फोटो
फाइल फोटो

शोपियां: जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेज़ को आज फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मंगल की सुबह सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने शोपियां में तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है. हालांकि दहशतगर्दों के मारे जाने की ऑफिशियली तौर पर तस्दीक नहीं हुई है.

जम्मू-कश्मीर के IG पुलिस विजय कुमार ने बताया,"कल रात कश्मीर पुलिस को शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में 3 दहशतगर्दों के छिपे होने की खबर मिली थी, इसके बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए तसादुम में 3 दहशतगर्दों को मार गिराया. इस ऑपरेशन में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है."

उन्होंने आगे कहा कि आज शोपियां में तीन दहशतगर्द मारे गए. इनमें से एक हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर है और सबसे बड़ी बात ये है कि हिज्बुल के जिन दहशतगर्दों ने सरपंच अजय पंडिता का कत्ल किया था उन दहशतगर्दों को आज सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने मार गिराया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

 

TAGS

Trending news