)
Dog attacked Mother and Child: कुत्तों का इंसानों के प्रति वफादारी जगजाहिर है. कुत्ते को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. कई बार कुत्तों ने अपनी वफादारी की मिसालें भी पेश की है. हालांकि, ये सारी बातें सिर्फ पालतू कुत्ते के ऊपर लागू होती हैं. लेकिन एक अवारा कुत्ता बड़ा ही खतरनाक होता है. कई बार आपको ऐसी वीडियो सोशल मीडिया के जरिए जरूर देखने को मिली होगी.
हाल के दिनों में ऐसी कई खबरें सुनने और देखने को मिली हैं, आवार कुत्तों के हमले से लोगों की मौत हो गई है. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, लेकिन कुत्ते के इस हमले से मां ने अपने साथ मासूम बच्चे को बचा लिया. वीडियो में देख सकते हैं मां खुद को और अपने बच्चे को बचाने के लिए कितनी संघर्ष कर रही हैं.
आवारा कुत्तों को लेकर आए दिन कई विवाद होते रहते हैं. इनको लेकर समाज दो हिस्सों में बंट गई हैं. हालांकि, कुछ चीजें ऐसी होती जहां हमें अपने इंसान होने का सबूत देना पड़ता है. एक वीडियो हालिया वक्त में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि एक महिला और उसके बच्चे पर रोड पर एक आवारा कुत्ता बुरी तरह से हमला कर देता है.
ऊपर के वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने बच्चों के साथ रोड पर चल रही है तभी एक आवारा कुत्ता उसके बच्चे पर टूट पड़ता है. आवारा कुत्ता से बचाने के लिए महिला अपने बच्चे को गेद में उठा लेती है. लेकिन कुत्ता बुरी तरह से महिला के बच्चे के पीछे पड़ जाता है. हालांकि, डरी-सहमी महिला कुत्ता से खुद को और अपने बच्चे को बचाने के लिए पूरी तरह से कोशिश कर रही थी, तभी एक शख्स आकर महिला और उसके बच्चे को कुत्ता से बचाया तब जाकर दोनों की जान बच पाई.
सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर @DeepikaBhardwaj से एक यूजर ने वीडियो को शेयर किया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है.