Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1593624
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, करनी पड़ी एंजियोप्लास्टी

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, करनी पड़ी एंजियोप्लास्टी

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस को हाल ही में हार्ट अटैक  (Sushmita Sen Heart Attack) आया था. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी भी हुई है.

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, करनी पड़ी एंजियोप्लास्टी

Sushmita Sen Heart Attack: बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक (Sushmita Sen Heart Attack) आया था. सुष्मिता की इस बात से काफी लोग हैरान हैं. क्योंकि वह काफी फिट और एक्टिव रहती हैं. अकसर इंस्टाग्राम पर वह अपनी वर्कआउट पोस्ट भी करती रहती हैं. सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि कुछ दिनों पहले उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने अपनी एनजियोप्लास्टी भी कराई है. वह फिलहाल सही हैं.

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सुष्मितासेन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह अपने पिता के साथ खड़ी हैं. सुष्मिता लिखती हैं- "अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा" उन्होंने लिखा- "मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था... एंजियोप्लास्टी हुई है... स्टेंट लगा है... और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की 'मेरा दिल बड़ा है"

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Add Zee News as a Preferred Source

"यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है …कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं !!!" सुष्मिता सेन की इस खबर से काफी लोग हैरान हैं. क्योंकि एक्ट्रेस काफी फिट हैं और कई लोगों के लिए इंस्पीरेशन भी हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें सुष्मिता ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में की हैं. वह मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं.

हाल ही में सुष्मिता सेन का नाम ललित मोदी के साथ जोड़ा गया था. ललित ने सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बाते हुई थीं. कुछ लोगों ने इस रिश्ते को लेकर भी काफी मीम्स बनाए थे. हालांकि एक्ट्रेस ने अप्रत्यक्ष तरीके आकर ट्रोलर्स को जवाब दिया था, और इन ट्रोलिंग्स पर विराम लगाया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news