)
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपने जीजा कत्ल सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर थाने ले जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद आरोपी की बहन और मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी.
दरअसल यहां एक प्रमी जोड़े ने अपनी मर्जी से घर वालों के खिलाफ जाकर शादी करली थी. जिससे गुस्साए लड़की के भाई ने अपने ही जीजा का कत्ल कर दिया. कत्ल के बाद वो खुद को पुलिस के हवाले पुलिस स्टेशन पहुंच गया. जिस समय वो थाने गया था उसके हाथ में एक बोरी भी थी. जिसमें उसके जीजा का कटा हुआ सिर था.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ही बहन के पति का सिर धड़ से अलग कर दिया है. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक शख्स ने उसकी बहन के साथ भागकर शादी करने वाले का बेरहमी से कत्ल कर दिया है. पुलिस के मुताबिक कातिल ने कुल्हाड़ी से अपने जीजा का कत्ल कर दिया.
ZEE SALAAM LIVE TV