)
नई दिल्ली: रेल लगभग हर कोई सफर करता है. ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आपको वहां मिलने वाली टॉयलेट को हो और आपको पता चल तो आप क्या करेंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कर्मचारी ने टॉयलेट के नल में पाइप लगा रखा है और वॉटर टैंक में पानी भर रहा है.
कर्मचारी के इस हरकत का वीडियो बनाकर एक शख्स ने ट्वीट कर दिया साथ ही रेलवे मिनिस्टर को टैग कर दिया. शख्स के ट्वीट के बाद रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन जागा और जांच के आदेश दिए गए. जांच के बाद स्टेशन मास्टर ने टंकी की सफाई करवाई और उसमें साफ पानी भरा. इस मामले में स्टेशन मास्टर और कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
मामला गरोठ रेलवे स्टेशन (Garot Railway Station) का है. यह स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कोटा रेल मंडल में आता है. मामले की संजीदगी को देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह के सामने आया तो उन्होंने एक्शन लेते हुए गरोठ स्टेशन मास्टर चौथमल मीणा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही घटना में शामिल कर्मचारी को भी सेवा से हटा दिया गया है.
देखिए VIDEO:-
इस हादसे का वीडियो खुद गरोठ के MLA ने शेयर किया है. उन्होंने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"गरोठ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की जो व्यवस्था है उसमें रेलवे के कर्मचारियों द्वारा बड़ी चूक की गई. यात्रियों के पीने के लिए शौचालय के नल से पानी सप्लाई किया जा रहा है जो सरासर गलत है. मैंने इस विषय मे सांसद श्री सुधीर गुप्ता, डीआरएम कोटा ओर डीआरएम रतलाम से चर्चा की है. इस मामले मे जिस भी कर्मचारी की गलती है उसे सजा अवश्य मिलना चाहिए. रेलवे मंत्री श्री पीयूष गोयल जी कृपया मामला संज्ञान में लें."
ZEE SALAAM LIVE TV