Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1597772
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP पुलिस का एक और एनकाउंटर: उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान ढेर

UP पुलिस का एक और एनकाउंटर: उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान ढेर

UP Police Usman Encounter: उमेश पाल हत्या कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है. प्रयागराज में हुई मुठभेड़ में उस्मान को मार गिराया है. 

UP पुलिस का एक और एनकाउंटर: उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान ढेर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उमेशपाल हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल पुलिस ने मुठभेड़ एक और आरोपी उस्मान को एनकाउंटर कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी उस्मान को सोमवार पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा हुई. 

यूपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर कहा, "क्या हमने नहीं कहा कि हम उन्हें (माफिया सांठगांठ) नष्ट कर देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी था." आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया."

वहीं गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा, "पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी ने कहा था कि वे (माफिया गठजोड़) तबाह हो जाएंगे. उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी एनकाउंटर में मारा गया." 

एनकाउंटर को लेकर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉ. बद्री विशाल सिंह ने कहा है कि उस्मान को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी. हमने उसका ECG और अन्य जांच कराकर हमने उसे मृत घोषित किया और उसके शरीर को शव गृह भेजा. उसको गोली लगी थी.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news