Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam997212
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजामिया के छात्र कैफ अली के इस डिजाइन को UN ने इनोवेटिव स्टार्ट-अप के तहत दी मंजूरी

जामिया के छात्र कैफ अली के इस डिजाइन को UN ने इनोवेटिव स्टार्ट-अप के तहत दी मंजूरी

पुरस्कार जीतने वाले हर एक विजेता को 3,000 पाउंड (लगभग 3,00,000 रुपये) की राशि और एक ट्रॉफी के साथ पूरे राष्ट्रमंडल में भागीदारों और मेंटोर्स के सहयोग से अपने इनोवेशन को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

जामिया के छात्र कैफ अली के इस डिजाइन को UN ने इनोवेटिव स्टार्ट-अप के तहत दी मंजूरी

नई दिल्ली/ शोएब रज़ा: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के आर्किटेक्चर फैकल्टी के उभरते हुए इनोवेटर छात्र कैफ़ अली ने मशहूर कॉमनवेल्थ सेक्रेट्री-जनरल इनोवेशन अवार्ड फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट-2021 हासिल किया है। वह 54 राष्ट्रमंडल देशों के 15 पुरस्कार विजेताओं में से इकलौते हिंदुस्तानी हैं, जिन्होंने कोविड-19, शरणार्थी आश्रय संकट और जलवायु परिवर्तन में योगदान के लिए मशहूर पुरस्कार जीता है। 

पुरस्कार जीतने वाले हर एक विजेता को 3,000 पाउंड (लगभग 3,00,000 रुपये) की राशि और एक ट्रॉफी के साथ पूरे राष्ट्रमंडल में भागीदारों और मेंटोर्स के सहयोग से अपने इनोवेशन को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति Nicolas Sarkozy ने चुनाव में खर्च किए थे तयशुदा सीमा से ज्यादा रकम, कोर्ट ने सुनाई सजा

Add Zee News as a Preferred Source

कैफ ने कोविड -19 क्वारंटाइन तथा भूकंप और बाढ़ जैसे हालातों में पनाह लेने के लिए कम लागत वाले पोर्टेबल घर का आविष्कार किया है। उनके डिजाइन को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने जलवायु चुनौतियों को हल करने वाले शीर्ष 11 उभरते इनोवेटिव स्टार्ट-अप के तहत मान्यता दी है।

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news