Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2299445
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP में आसमान से बरस रही आग, 24 घंटे में 81 लोगों की हुई मौत; कानपुर में गई सबसे ज्यादा जानें

UP में आसमान से बरस रही आग, 24 घंटे में 81 लोगों की हुई मौत; कानपुर में गई सबसे ज्यादा जानें

Heat Wave in UP: आसमान से बरस रही आग जानलेवा हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में हीटवेव ने 81 लोगों की जान ले ली है.  वहीं, कई मरीज अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. हीटस्ट्रोक के मामले बीते पिछले महीने जून से भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं.

UP में आसमान से बरस रही आग, 24 घंटे में 81 लोगों की हुई मौत; कानपुर में गई सबसे ज्यादा जानें

Heat Wave in UP: पूरा उत्तर भारत इस वक्त लू और भीषण गर्मी की चपेट में है. आसमान से बरस रही आग जानलेवा हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में हीटवेव ने 81 लोगों की जान ले ली है.  वहीं, कई मरीज अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. हीटस्ट्रोक के मामले बीते पिछले महीने जून से भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. हॉस्पिटल्स में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर उन्हें भर्ती किया जा रहा है. वहीं, बाकी मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है.

कानपुर में सबसे ज्यादा मौतें 
उत्तर प्रदेश हेल्थ  डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर में लू लगने से सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, फतेहपुर जिले में  में 12, चित्रकूट में 9, उन्नाव में 6, बांदा में 4, उरई में 6, इटावा व बरेली में 1-1, प्रयागराज और कौशांबी जिले में भी एक-एक और प्रतापगढ़ जिले  में 4 लोगों की लू लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है. 

मौसम विभाग ने बताया कि मऊ, वाराणसी,  गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, सोनभद्र  और जौनपुर में टोटल 23 लोगों की जान चली गई. आईएमडी ने बताया कि आने वाले चार दिनों तक लू और भीषण गर्मी से से लोगों को राहत नहीं मिलने के आसार हैं. फिलहाल विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में  14 की मौत!

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी गर्मी का सितम जैरी है. गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा) में बीते 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन लोगों की मौत भी लू के कारण हुई होगी. पूरे गौतबुद्धनगर  में कम से कम 7 लोगों के अज्ञात डेड बॉडी मिले हैं. नोएडा सेक्टर-142 थाना , एक्सप्रेस वे थाना, सेक्टर-24 थाना, सेक्टर-58 थाना , कोतवाली-39, फेज-2 थाना, कोतवाली सेक्टर-126, फेज-1 थाना इलाकों के आसपास ये सभी शव मिले हैं.

वही, इन डेड बॉडी के मिलने के बाद नोएडा की CMO रेनू अग्रवाल ने कहा कि इन लोगों की कैसे मौत हुई है ये साफ नहीं है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. हालांकि, उन्होंने गर्मी और लू से मौत होने की बात से भी इनकार नहीं किया. पिछले 24 घंटे में 14 डेड बॉडी डिस्ट्रिक्ट पहुंचे हैं. 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news