Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1921029
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअपने ही बेटे की लाश देख सन्न रह गया गाजा का ये डॉक्टर, दुनिया को रुला रहा वायरल Video

अपने ही बेटे की लाश देख सन्न रह गया गाजा का ये डॉक्टर, दुनिया को रुला रहा वायरल Video

Viral Video: गाजा पट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दिन रात घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर का बेटा मारा गया है. वह डॉक्टर अपने बेटे की लाश देखकर दंग रह जाता है.

अपने ही बेटे की लाश देख सन्न रह गया गाजा का ये डॉक्टर, दुनिया को रुला रहा वायरल Video

Viral Video: इजरायल और हमास के दरमियान जंग जारी है. इस जंग में बड़ी तबाही हुई है. जंग में 3 हजार के करीब लोगों की मौत हो गई है. जंग की वीडियो और तस्वीरें बहुत भयावह हैं. इसी तरह की एक कहानी फिलिस्तीनी डॉक्टर की है. यह डॉक्टर घायलों की दिन रात सेवा कर रहा है. लेकिन वह तब सिहर जाता है, जब उसके बेटे की डेड बॉडी उसके सामने आती है. दावा किया जाता है कि इस डॉक्टर का बेटा इजरायल के हवाई हमले में मारा गया है. इस वाकिए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसकी आंखें नम हो रही हैं.

डॉक्टर के बेटे की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर गाजा पट्टी में रहता है. वही गाजा पट्टी जहां पर इजरायल मिसाइल से हमला कर रहा है. इजरायली सेना का दावा है कि वह हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है. इसी हमले में डॉक्टर के बेटे की मौत हो गई है. उनके परिवार के लोग घायल हो गए हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर घयलों को देख रहा है, ऐसे में जब डॉक्टर के बेटे की लाश उसके सामने आती है, तो वह एकदम सिहर जाता है. वह उसे दोबारा नहीं देख पाता है. 

यह भी पढ़ें: हमास के हमले और आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की होगी निंदा, संयुक्त राष्ट्र में पेश मसौदा

वीडियो में क्या है?

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डॉक्टर अपनी बीवी को समझा रहा है. जबकि उसका दूसरा बेटा उसे खींच रहा है. इस दौरान वह अपने मरे हुए बेटे को देखना चाहता है लेकिन वह अपने बेटे की लाश देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है. इजरायल और हमास के दरमियान जंग में कई आम लोगों की जिंदगियां गई हैं. इससे जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news