Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2176933
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबुरे फंसे युसुफ पठान! कांग्रेस ने ECI से की शिकायत; जानें क्या है पूरा मामला

बुरे फंसे युसुफ पठान! कांग्रेस ने ECI से की शिकायत; जानें क्या है पूरा मामला

Bengal Lok Sabha Elections: बहरमपुर सीट से टीएसी ने यूसुफ पठान को पांच बार के मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा ने डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को कैंडिडेट बनाया बनाया है.

 

बुरे फंसे युसुफ पठान! कांग्रेस ने ECI से की शिकायत; जानें क्या है पूरा मामला

Yusuf Pathan: भारत के पूर्व क्रिकेटर व बंगाल के बहरमपुर लोकसभा सीट ( Baharampur Lok Sabha Seat ) से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान पर कांग्रेस ने सीईओ के पास एक शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल पूर्व ऑलराउंडर पर चुनाव प्रचार के दौरान दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर का उपयोग करने का इल्जाम लगाया है, जिसको लेकर कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का इल्जाम लगाते हुए बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ्तर में युसुफ पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सीईओ दफ्तर को लिखे लेटर में कांग्रेस ने पठान पर साल 2011 के वर्ल्ड कप ( ODI World Cup 2011 ) में भारतीय टीम की जीत की तस्वीरों के इस्तेमाल का इल्जाम लगाया है, जिनमें कई तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर की भी हैं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वर्ल्ड विजेता बनने वाली टीम इंडिया में यूसुफ पठान भी शामिल थे. कांग्रेस ने तर्क दिया है कि साल 2011 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है और किसी सियासी पार्टी को चुनावी फायदे के लिए इस भावना का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

 उल्लेखनीय है कि बहरमपुर सीट से पठान का मुकाबला पांच बार के मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी ( Adheer Ranjan Choudhry ) से है. जबकि भाजपा ( BJP ) ने डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को प्रत्याशी बनाया बनाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पठान का क्रिकेट करियर
 युसुफ पठान 57 एकदीवसीय मैचों भारत का प्रतिनिधितिव किया है, जिसमें उन्होंने 27 की औसत से 810 रन बनाए हैं. जबकि इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 123 रन है. वहीं, पठान ने 22 टी20 इंटरनेशन मैच में 236 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में टी20 में 13 और ओडीआई में 33 विकेट चटकाए हैं.     

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news