)
Cop Viral Dance: सोशल मीडिया पर अक्सर कई बेहतरीन वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसमें से कुछ तो मजेदार होते हैं, तो कुछ आपको हैरान कर देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स नेकर बनियान पहन कर 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर बेहतरीन डांस कर रहा है. बताया जाता है कि डांस कर रहा शख्स पुलिस वाला है.
पुलिसवाले ने किया डांस
वीडियो को आमोल कांबले नाम के इंस्टाग्राम अकाऊंट से शेयर किया गया है. बताया जाता है कि शख्स को भी आमोल कांबले नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने बेहतरीन डांस से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है. आमोल कांबले डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर हैं. उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. उन्होंने वीडियो में जबरदस्त डांस किया है. लोग इसे देखकर दीवाने हो रहे हैं. आमोल कांबले ने इससे पहले भी कई डांस वीडियोज शेयर किए हैं.
वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट
वीडियो को पोस्ट करते हुए आमोल कांबले ने लिखा है कि "वीडियो को रीपोस्ट कर रहा हूं क्योंकि ये ट्रेंड में है, क्या आपको याद है?" वीडियो पुराना है. इसे 19 मार्च को शेयर किया गया था. तब से अब तक इसे 3 साथ 75 हजार लोगों ने लाइक किया है. वीडियो पर 60 लाख से ज्याद व्यूज आ चुके हैं. वीडियो कई यूजर मेजेदार कमेंट कर रहे हैं. "मैं आपके डांस का बड़ा फैन हो गया हूं." एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि "ये हमसे अच्छा डांस कर रहे हैं." एक और यूजर ने लिखा है कि "ऋतिक रोशन सर के पड़ोसी."
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.