Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2175581
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंअमेरिका में बड़ा हादसा! जहाज टकराने से ढहा पुल, भारतीय बने हीरो

अमेरिका में बड़ा हादसा! जहाज टकराने से ढहा पुल, भारतीय बने हीरो

Baltimore Bridge Accident: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक मालवाहक जहाज एक पुलस से टकराया है. इसके बाद पुल पूरी तरह से ढह गया. हादसे में 6 लोग लापता बताए जाते हैं.

अमेरिका में बड़ा हादसा! जहाज टकराने से ढहा पुल, भारतीय बने हीरो

Baltimore Bridge Accident: अमेरिका के बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज एक पुल से टकरा गया. इसके नतीजे में पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया. इस हादसे में छह लोग लापता हैं. मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि जो जहाज पुल से टकराया उसके 22 सदस्यीय चालक दल में सभी भारतीय हैं. उनके मुताबिक इन भारतीयों ने SOS कॉल दी जिसकी वजह से कई लोगों की जान बच गई. फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराने से पहले चेतावनी संदेश जारी किया गया था. जिसकी वजह से अधिकारियों को वाहन यातायात को सीमित करने में मदद मिली. 

पानी में गिरा पुल
जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया, जिससे ढांचा कई बिंदुओं पर टूटकर कुछ ही सेकंड में पानी में गिर गया. किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा. राज्य के परिवहन सचिव पॉल विडेफेल्ड ने कहा कि जिन छह लोगों का अब भी पता नहीं चल पाया है, वे पुल पर गड्ढे भरने वाले निर्माण दल का हिस्सा थे. बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने इसे "एक अकल्पनीय त्रासदी" कहा. उन्होंने कहा, "आपने कभी नहीं सोचा होगा कि आप इस पुल को धराशायी होते हुए देखेंगे. यह किसी एक्शन फिल्म जैसा लग रहा था."

रात 1.30 पर टकराया जहाज
सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज "डीएएलआई" रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया. सिनर्जी मरीन ग्रुप द्वारा प्रदान की गई जहाज की जानकारी के अनुसार, जहाज के चालक दल के कुल 22 सदस्य थे और ये सभी भारतीय हैं. जहाज का स्वामित्व ‘ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड’ के पास है और जहाज की आवाजाही बाल्टीमोर से कोलंबो तक थी. जहाज प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि जहाज "डीएएलआई" के मालिकों और प्रबंधकों ने बताया कि जहाज सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 01:30 बजे बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक खंभे से टकरा गया.

Add Zee News as a Preferred Source

चालकों से मांगा गया सपष्टीकरण
इसमें कहा गया है कि चालक दल के सभी सदस्यों से एक स्पष्टीकरण मांगा गया है और और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. कोई प्रदूषण भी नहीं हुआ है. घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है. अमेरिकी तट रक्षक और स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मालिक और प्रबंधक एक अनुमोदित योजना के तहत संघीय और प्रांतीय सरकार की एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news