)
Ukaine Russia War: रूस और यूक्रेन के दरमियान पिछले 10 महीनों से जंग जारी है. इस दरमियान रूस ने यूक्रेन में बड़ी तबाही मचाई है. यूक्रेन ने भी चीन का जमकर सामना किया है. इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन का साथ दिया है. जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति विलादिमिर पुतिन का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि वह यू्क्रेन के साथ जंग खत्म करने को लेकर उससे बातचीत करने को राजी हैं.
रूस के राष्ट्रपति ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह यूक्रेन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं. यह यूक्रेन पर है कि वह करना चाहता है. पुतिन ने कहा कि "हम उन सभी के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, जो कुछ नतीजों पर बातचीत कर समाधान चाहते हैं. लेकिन, अब सब कुछ उन पर डिपेंड है. यह हम नहीं हैं जो बातचीत से इनकार करते हैं. यह वे हैं, जो समझौते से इनकार कर रहे हैं."
पुतिन के मुताबिक रूस के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि "हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों और अपने लोगों के हितों की हिफाजत कर रहे हैं." रूस का बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देशों के दरमियान हमले जारी हैं.
ख्याल रहे कि पुतिन का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका यात्रा से वापस आए हैं. अमेरिका में जेलेंस्की का जोरदार स्वागत हुआ था. अमेरिका ने यूक्रेन को कई लाख रुपयों का पैकेज दिया है इसके साथ ही उसे एक एयर डिफेंस सिस्टम भी दिया है. इससे वह रूसी हमलों का मुकाबला करेगा. अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खड़े रहने का भी वादा किया है. जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा पर रूस के राष्ट्रपति विलादिमिर पुतिन ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है.
Zee Salaam Live TV: