Chandra Grahan 2022: इतने घंटों तक रहेगा चंद्र ग्रहण का सूतक, जानें ग्रहण का समय जरूरी नियम और प्रभाव
Advertisement
trendingNow11423211

Chandra Grahan 2022: इतने घंटों तक रहेगा चंद्र ग्रहण का सूतक, जानें ग्रहण का समय जरूरी नियम और प्रभाव

Lunar Eclipse 2022 Date: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा है. चंद्र ग्रहण के सूतक काल को लेकर धर्म-शास्‍त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं. 

फाइल फोटो

Chandra Grahan Kab Hai: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है लेकिन इस साल चंद्र ग्रहण होने के कारण एक दिन पहले देव दीपावली मनाई जाएगी. आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल और जरूरी नियम. 

चंद्र ग्रहण 2022 का समय 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. ज्‍योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे लग जाएगा. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्‍सों में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्‍य होगा. 

अहम खगोलीय घटना है चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण को जहां धर्म-ज्‍योतिष में अशुभ घटना माना गया है. वहीं खगोल विज्ञान में चंद्र ग्रहण-सूर्य ग्रहण बहुत अहम घटना है. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्रमा पर पृथ्‍वी की छाया पड़ने से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है. 

इन जगहों पर नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों में नजर आएगा. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. 

चंद्र ग्रहण के दौरान क्‍या करें न करें 

- चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. मंदिर या घर के मंदिर के पट भी इस दौरान पट बंद किए जाते हैं.
- सूतक काल के दौरान कुछ खाएं-पिएं नहीं. पके हुए भोजन, दूध, दही आदि में तुलसी के पत्‍ते डाल दें. ताकि चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक असर भोजन पर न पड़ें. 
- चंद्र ग्रहण के बाद स्‍नान-दान जरूर करें. 

 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Trending news