आनंद महिंद्रा की कंपनी ने जापानी ब्रॉडकास्टर कंपनी Fuji TV के साथ की डील
Advertisement
trendingNow12260537

आनंद महिंद्रा की कंपनी ने जापानी ब्रॉडकास्टर कंपनी Fuji TV के साथ की डील

आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाली कंपनी टेक महिंद्रा ने जापान की टीवी के साथ बड़ी साझेदारी की है. जापान की फूजी टीवी और महिंद्रा एंड महिंद्रा की फूजी टीवी के बीच साझेदारी हुई है.

tech mahindra

Tech Mahindra: आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाली कंपनी टेक महिंद्रा ने जापान की टीवी के साथ बड़ी साझेदारी की है. जापान की फूजी टीवी और महिंद्रा एंड महिंद्रा की फूजी टीवी के बीच साझेदारी हुई है. टेक महिंद्रा ने जापानी ब्रॉडकास्ट कंपनी फ़ूजी टीवी के साथ की साझेदारी की है. 

कंपनी की ओर से बयान जारी कर इस डील के बारे में जानकारी दी गई है. इसके अनुसार साझेदारी के तहत फ़ूजी टीवी की मूल सामग्री को टेक महिंद्रा की स्थानीयकरण और एनीमेशन सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा. टेक महिंद्रा के एशिया प्रशांत तथा जापान व्यापार के अध्यक्ष हर्षवेंद्र सोइन ने कहा कि हमने भारतीय दर्शकों के लिए विभिन्न स्थानीय भाषाओं में उनकी सामग्री लाने के लिए फ़ूजी टीवी के साथ साझेदारी की है. हम भारतीय, जापानी और अन्य प्रमुख बाजारों के लिए आईपी विकसित करने की काफी संभावनाएं देखते हैं. 

फ़ूजी टेलीविज़न नेटवर्क के कार्यकारी उपाध्यक्ष तोरू ओटा ने कहा कि लक्ष्य न केवल भारतीय बाजार में कारोबार का विस्तार करना है बल्कि ऐसी नवीन सामग्री तैयार करना है जिसमें वैश्विक स्तर तक पहुंचने की क्षमता हो.  

Trending news