दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी सस्ता, नई दरें आधी रात से
Advertisement

दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी सस्ता, नई दरें आधी रात से

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में आज 80 पैसे प्रति किलोग्राम की कटौती की गई। वहीं पाइप्ड कुकिंग गैस यानी पीएनजी के दाम 70 पैसे प्रति इकाई घटाए गए हैं। प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18 प्रतिशत की कमी आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी सस्ता, नई दरें आधी रात से

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में आज 80 पैसे प्रति किलोग्राम की कटौती की गई। वहीं पाइप्ड कुकिंग गैस यानी पीएनजी के दाम 70 पैसे प्रति इकाई घटाए गए हैं। प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18 प्रतिशत की कमी आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

दिल्ली में वाहनों के लिए सीएनजी के दाम 37.20 रूपये प्रति किलोग्राम होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक बयान में यह जानकारी दी। दिल्ली के आसपास के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 90 पैसे प्रति किलोग्राम घटाकर 42.60 रूपये प्रति किलोग्राम किए गए हैं। नई दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी। 

आईजीएल ने कहा कि दिल्ली में सीएनजी के दाम सबसे कम हैं। आईजीएल ने घरेलू पीएनजी के दामों में भी कल से कटौती की घोषणा की है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को अब पीएनजी के लिए 24.65 रूपये प्रति एससीएम या प्रति इकाई की कीमत देनी होगी। अभी तक यह 25.35 रूपये प्रति इकाई थी। इस तरह पीएनजी के दामों में 70 पैसे प्रति इकाई की कटौती की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य में अलग कर ढांचे की वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की नई कीमत 26.15 रूपये प्रति इकाई होगी, जो अभी तक 27.05 रूपये प्रति इकाई है। यानी इसमें 90 पैसे प्रति इकाई की कटौती की गई है। आईजीएल क्षेत्र में करीब छह लाख परिवारों को पीएनजी की आपूर्ति करती है।

Trending news