अप्रैल-मई में सोना आयात 61 प्रतिशत बढ़कर 155 टन हुआ
Advertisement

अप्रैल-मई में सोना आयात 61 प्रतिशत बढ़कर 155 टन हुआ

देश का सोने आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई की अवधि में 61 प्रतिशत बढ़कर 155 टन रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट व रिजर्व बैंक द्वारा अंकुश में ढील से सोने का आयात बढ़ा है।

अप्रैल-मई में सोना आयात 61 प्रतिशत बढ़कर 155 टन हुआ

नई दिल्ली : देश का सोने आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई की अवधि में 61 प्रतिशत बढ़कर 155 टन रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट व रिजर्व बैंक द्वारा अंकुश में ढील से सोने का आयात बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 96 टन रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बीते कई महीनों से कमजोर हैं। 30 जुलाई को न्यूयार्क बाजार में सोना 1,095.10 डालर प्रति औंस पर बंद हुए। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है।

सोने का आयात बढ़ने से देश का चालू खाते का घाटा (कैड) प्रभावित होता है। वस्तुओं और सेवाओं के आयात का मूल्य निर्यात मूल्य से अधिक होना कैड कहलाता है। वित्त वर्ष 2014-15 में कैड घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत (27.5 अरब डालर) पर आ गया। 2013-14 में यह जीडीपी का 1.7 प्रतिशत (32.4 अरब डालर) था।

Trending news