Gold Price Today, 03 September 2021: थम गए सोने के रेट, 9000 रुपये से ज्यादा मिल रहा है सस्ता! जानिए आज के ताजा रेट
Advertisement

Gold Price Today, 03 September 2021: थम गए सोने के रेट, 9000 रुपये से ज्यादा मिल रहा है सस्ता! जानिए आज के ताजा रेट

Gold, Silver Rate Update, 03 September 2021: सोना और चांदी आज करीब करीब फ्लैट ही कारोबार कर रहे हैं. सोना 47,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है, लेकिन चांदी में ज्यादा सुस्ती दिख रही है. 

Gold Price Today, 03 September 2021: थम गए सोने के रेट, 9000 रुपये से ज्यादा मिल रहा है सस्ता! जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 03 September 2021: MCX पर सोने के अक्टूबर वायदा में गुरुवार को एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार हुआ. हालांकि इंट्रा डे में सोना वायदा 47200 के ऊपर निकला और अचानक आई बिकवाली की वजह से 46900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसला. आज भी सोना वायदा हल्की बढ़त पर खुला है. हालांकि शुरुआत 47,000 रुपये के ऊपर हुई है. 

  1. MCX पर सोना वायदा हल्की बढ़त के साथ खुला
  2. उच्चतम स्तर से सोना वायदा 9200 रुपये सस्ता
  3. चांदी वायदा कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ

इस हफ्ते सोने की चाल (30 अगस्त-3 सितंबर)

दिन                 सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47164/10 ग्राम
मंगलवार                47120/10 ग्राम
बुधवार                   47068/10 ग्राम
गुरुवार                   46991/10 ग्राम
शुक्रवार                 47070/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

ये भी पढ़ें- EPF के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए अब होंगे दो PF Account, जानिए क्यों

बीते हफ्ते सोने की चाल (23-27 अगस्त)
दिन                   सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47584/10 ग्राम
मंगलवार                47612/10 ग्राम
बुधवार                  47179/10 ग्राम 
गुरुवार                  47237/10 ग्राम 
शुक्रवार                 47538/10 ग्राम

दो हफ्ते पहले सोने की चाल (16-20 अगस्त)
दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47225/10 ग्राम
मंगलवार                47280/10 ग्राम
बुधवार                   47132/10 ग्राम
गुरुवार                  47169/10 ग्राम
शुक्रवार                 47158/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9200 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX पर चांदी की चाल
अब बात चांदी की, चांदी का दिसंबर वायदा गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. चांदी वायदा पहले हाफ तक एक दायरे में कारोबार करता रहा, लेकिन ट्रेडिंग के दूसरे हाफ में इसमें अचानक से बिकवाली हावी हो गई और ये 64000 रुपये प्रति किलो की ऊंचाई से 63000 रुपये तक फिसल गया. यानी करीब करीब 1000 रुपये का उतार चढ़ाव देखने को मिला. आज चांदी दिसंबर वायदा एकदम फ्लैट खुला है, भाव 63300 रुपये पर हैं. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार                62927/किलो
मंगलवार               63474/किलो
बुधवार                  63272/किलो 
गुरुवार                  62723/किलो  
शुक्रवार                63585/किलो 

दो हफ्ते पहले चांदी की चाल
दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार                63457/किलो
मंगलवार               63226/किलो
बुधवार                  62483/किलो
गुरुवार                  62133/किलो
शुक्रवार                61721/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 16700 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16700 रुपये सस्ती है. आज चांदी का दिसंबर वायदा 63300 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ. सोना गुरुवार को 47274 रुपये पर बिका, जबकि बुधवार को भाव 47279 रुपये थे. हालांकि चांदी सर्राफा बाजार में महंगी हुई. गुरुवार को चांदी 63592 रुपये प्रति किलो पर बिकी, बुधवार को 63072 रुपये पर चांदी बिकी.

ये भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond: सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका! सरकार की ये स्कीम आज हो रही खत्म

LIVE TV

Trending news