Gold Price Today, 14 April 2021: सोना हो रहा है महंगा! एक दिन में 550 रुपये बढ़ी कीमत, चांदी करीब 1500 रुपये चढ़ी
Advertisement
trendingNow1883909

Gold Price Today, 14 April 2021: सोना हो रहा है महंगा! एक दिन में 550 रुपये बढ़ी कीमत, चांदी करीब 1500 रुपये चढ़ी

Gold Price Today, 14 April 2021: सोना खरीदना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए क्योंकि कीमतों में अब तेजी से इजाफा हो रहा है. मंगलवार को MCX पर सोना वायदा 1 परसेंट से ज्यादा और चांदी 2 परसेंट से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ. आज अंबेडकर जयंती की वजह से छुट्टी है, इसलिए MCX पर आज कारोबार नहीं होगा. 

मंगलवार को सोने में बेहद शानदार तेजी देखने को मिली

Gold, Silver Rate Update, 14 April 2021: सोना जो अबतक 46000 से 46400 के बीच घूम रहा था, अब कीमतों में अचानक से तेजी देखने को मिल रही है. चांदी में भी सोमवार को आई भारी गिरावट अब रिकवर हो चुकी है. चांदी सोमवार को 850 रुपये प्रति किलो गिरकर बंद हुई थी. हालांकि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कल गिरावट देखी गई थी. 

MCX Gold: मंगलवार को MCX पर सोने का जून वायदा में बेहद शानदार तेजी देखने को मिली. सोना 545 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती के साथ 46964 रुपये पर बंद हुआ. इंट्रा डे में सोने ने 47,000 का लेवल भी पार किया. पिछले हफ्ते सोना 1995 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ था, इस हफ्ते इसमें 545 रुपये की मजबूती आ चुकी है. 

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46964/10 ग्राम
बुधवार                    बाजार बंद

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 46960 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी अब भी करीब 9240 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को MCX पर चांदी में बड़ा उछाल देखने को मिला है. MCX पर चांदी का मई वायदा 1472 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 67600 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. बीते हफ्ते चांदी 2400 रुपये प्रति किलो मजबूत हुई थी.  

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                66128/किलो  
मंगलवार               67600/किलो
बुधवार                 बाजार बंद

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12380 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 12380 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 66100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में हालांकि कीमतें अब भी नरम हैं, मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 46506 रुपये के भाव पर बिका, जो कि सोमवार के मुकाबले थोड़ा सस्ता है, सोमवार को सोने का रेट 46545 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह चांदी भी सोमवार को 67177 रुपये प्रति किलो पर बिकी थी, जबकि मंगलवार को चांदी के भाव में भी नरमी रही, मंगलवार को चांदी 66903 रुपये प्रति किलो पर बिकी. 

 

 

Trending news