दुनिया में विलय एवं अधिग्रहण 3,100 अरब डॉलर के सौदे हुए 2016 में
Advertisement

दुनिया में विलय एवं अधिग्रहण 3,100 अरब डॉलर के सौदे हुए 2016 में

वैश्विक स्तर पर इस साल अब तक कंपनियों के विलय एवं अधिग्रहण सौदे 3,100 अरब डॉलर मूल्य के रहै। वर्ष 2007 के बाद यह तीसरा सबसे उंचा पर पिछले साल के मुकाबले 22% कम का आंकड़ा है।

दुनिया में विलय एवं अधिग्रहण 3,100 अरब डॉलर के सौदे हुए 2016 में

नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर इस साल अब तक कंपनियों के विलय एवं अधिग्रहण सौदे 3,100 अरब डॉलर मूल्य के रहै। वर्ष 2007 के बाद यह तीसरा सबसे उंचा पर पिछले साल के मुकाबले 22% कम का आंकड़ा है।

बाजार पर नजर रखने वाले कंपनी मर्जरमार्ट के अनुसार इस साल अब तक विलय एवं अधिग्रहण के 16,194 सौदों में 3,100 अरब डॉलर मूल्य के सौदे हुये। इसका अनुमान है कि वर्ष 2017 के लिये परिदृश्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है। कंपनी का कहना है कि ‘ब्रिटेन के यूरोपीय संघ ये अलग होने, अमेरिका में ट्रंप के नेतृत्व और फ्रांस तथा जर्मनी में आगामी चुनावों को लेकर स्थिति अनिश्चित है।

हालांकि, पिछले साल के मुकाबले विलय एवं अधिग्रहण सौदों में मूल्य के लिहाज से 22% और संख्या के लिहाज से 10% गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल वैश्विक स्तर पर 3,900 अरब डॉलर के ऐसे सौदे हुये थे। इससे पहले वर्ष 2007 में 3,700 अरब डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुये थे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष के दौरान अक्टूबर 2016 में सबसे अधिक विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियां हुई जब 1,362 विलय एवं अधिग्रहण में 454.3 अरब डॉलर के सौदे हुये। यह मई 2007 के बाद सबसे अधिक मूल्य के सौदे हुये। मई 2007 में 546.7 अरब डॉलर के सौदे हुये थे। वर्ष 2016 में 10 अरब डॉलर से अधिक मूलय वाले 38 बड़े सौदे हुये जिनका कुल मूल्य 911.5 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले साल इस स्तर के 57 सौदे हुये जिनका कुल मूल्य 1,500 अरब डॉलर था।

यदि अलग-अलग क्षेत्रों की बात की जाये तो उर्जा, सार्वजनिक उपयोग के सेवाओं और खनन क्षेत्र में 582.80 अरब डॉलर के सौदे हुये। ये सौदे 1,351 सौदों के जरिये हुये। इसके बाद औद्योगिक और रसायन क्षेत्र का नंबर रहा जिसमें 3,056 सौदों के जरिये 498.5 अरब डॉलर मूल्य के सौदे हुये। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इस दौरान 2,115 सौदों के जरिये 401.4 अरब डॉलर मूल्य के सौदे हुये। रिपोर्ट के अनुसार चीन के कारोबारी 242 सौदों में 171 अरब डॉलर के सौदों में शामिल रहे। ये सौदे एशिया से बाहर हुये हैं। यह वर्ष 2015 के चीन के पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले 3.5 गुणा अधिक है।

Trending news