'GDP वृद्धि दर: भारत ने इस साल चौंकाया, अगले साल भी करेगा बेहतर!'
Advertisement

'GDP वृद्धि दर: भारत ने इस साल चौंकाया, अगले साल भी करेगा बेहतर!'

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी सिटीग्रुप का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने 2014 में ‘वास्तव में चौंका’ दिया और वह 2015 में भी ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही फर्म ने का अनुमान है कि भारत की भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर मौजूदा वित्त वर्ष के 5.6 प्रतिशत से बढकर 2016-17 में सात प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

'GDP वृद्धि दर: भारत ने इस साल चौंकाया, अगले साल भी करेगा बेहतर!'

मुंबई : वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी सिटीग्रुप का कहना है कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने 2014 में ‘वास्तव में चौंका’ दिया और वह 2015 में भी ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही फर्म ने का अनुमान है कि भारत की भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर मौजूदा वित्त वर्ष के 5.6 प्रतिशत से बढकर 2016-17 में सात प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

फर्म की एक रिपोर्ट के अनुसार दो वित्त वर्षों में पांच प्रतिशत से कम वृद्धि दर के बाद भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2014-15 में 5.6 प्रतिशत तथा 2015-16 में लगभग 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रपट में कहा गया है, हमारा मानना है कि 2015 में भारत भूमि, श्रम, पूंजी व उद्यम जैसे क्षेत्रों में सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर सकता है और इससे वित्त वर्ष 2015-16 में जीडीपी वृद्धि बढ़कर 6.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।’ इसके अनुसार निवेश व खपत अच्छी रहने के कारण वित्त वर्ष 2014-15 में वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत तथा 2016-17 में सात प्रतिशत रह सकती है।

इसके अनुसार व्यापार के अनुकूल नरेंद्र मोदी सरकार, रिजर्व बैंक के वित्तीय क्षेत्र सुधारों के आगे बढ़ाने तथा जिंस कीमतों में तीव्र गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है।

 

Trending news