50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस LPG सिलेंडर, देखिए आपके शहर में नए रेट
Advertisement

50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस LPG सिलेंडर, देखिए आपके शहर में नए रेट

गैर सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर महंगा हो गया है, सरकार साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है, इसके बाद आपको मार्केट रेट पर सिलेंडर खरीदना होता है, यही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर होता है. अब इसके लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस LPG सिलेंडर, देखिए आपके शहर में नए रेट

नई दिल्ली: गैर-सब्सिडी वाली LPG गैस सिलेंडर (Non-Subsidised LPG) के दाम बढ़ गए हैं. IOC ने दिसंबर के लिए गैस की कीमतें जारी कर दी हैं. गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत देश भर में 50 रुपये बढ़ा दी गई है. पांच महीनों के बाद ये पहली बार है कि बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं. 

ये हैं आपके शहर में LPG के नए रेट

IOC की वेबसाइट के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ ही 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी LPG सिलेंडर का दिसंबर के लिए दिल्ली में रेट 644 रुपये हो गया है, जो कि पहले 594 रुपये था. कोलकाता में भी इसका रेट बढ़कर अब 670.50 पैसे हो गया है, जो कि पहले 620.50 हुआ करता था. मुंबई में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का भाव 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हो गया है. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 610 रुपये से बढ़कर 660 रुपये हो गई है.कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 56 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.  

ये भी पढ़ें- HDFC Bank पर रिजर्व बैंक ने लगाई कई पाबंदियां, जानिए आप पर क्या होगा असर

 

दिसंबर में गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम 

14.2 किलो वाला सिलेंडर

शहर                  पुराने रेट              नए रेट 
दिल्ली                 594                      644
मुंबई                   594                      644
कोलकाता           620.50                 670.50
चेन्नई                  610                       660  

कमर्शियल सिलेंडर भी 56 रुपये महंगा 

19 किलोग्राम LPG सिलेंडर

शहर                                 रेट 
दिल्ली                             1296
मुंबई                               1244
कोलकाता                        1351
चेन्नई                               1410.50
 
LPG गैस सिलेंडर के दाम तेल कंपनियां हर महीने तय करती हैं. इसके पहले जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया था. इस साल सितंबर में सरकार ने कोरोनावायरस महामारी की वजह से घरेलू LPG गैस सब्सिडी भी नहीं दी थी. जिससे सरकार को सीधा सीधा 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई थी.

ये भी पढ़ें: क्या आपके पास भी कंपनियों के फिजिकल शेयर हैं, डीमैट में बदलने का 'आखिरी' मौका

VIDEO

Trending news