Petrol Price Today 21 January 2021 Updates: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल, डीजल के दाम शांत, दिल्ली में पेट्रोल 85 रुपये के पार
Advertisement

Petrol Price Today 21 January 2021 Updates: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल, डीजल के दाम शांत, दिल्ली में पेट्रोल 85 रुपये के पार

Petrol Price Today 21 January 2021 Updates: दिल्ली में पेट्रोल का रेट 85 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है, मुंबई में पेट्रोल अब 92 रुपये के बेहद करीब पहुंच चुका है. हालांकि आज दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. 

Petrol Price Today: पेट्रोल, डीजल में लगी आग! जनवरी में अबतक इतना बढ़े रेट

नई दिल्ली: Petrol Price 21 January 2021 Update: पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब बेलगाम हो चुकी हैं, कई राज्यों में ये रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी हैं. दिल्ली में भी पेट्रोल के रेट 85 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है. जबकि डीजल भी 75 रुपये के पार पहुंच चुका है. मुंबई में पेट्रोल का रेट 92 रुपये की ओर बढ़ चुका है. हालांकि आज लगातार दूसरा दिन है जब कीमतें नहीं बढ़ी हैं.  

दो दिन पहले यानी 19 जनवरी को डीजल की कीमतों में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं पेट्रोल भी 22 से 25 पैसे तक महंगा हुआ था. इस महीने यानी जनवरी में पेट्रोल के दाम अबतक 1.49 रुपये तक बढ़ चुके हैं. 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 83.71 रुपये प्रति लीटर था, अब ये  85.20 रुपये प्रति लीटर हो चुका है. इसी तरह दिल्ली में डीजल जनवरी में अबतक 1.51 रुपये महंगा हो चुका है. 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का रेट 73.87 रुपये प्रति लीटर था, जबकि आज रेट 75.38 रुपये प्रति लीटर है. 

ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश के 6 लाख लोगों को नए घर की नौगात, स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा 

VIDEO

बाकी मेट्रो शहरों की बात करें तो मुंबई में आज पेट्रोल का रेट 91.80 रुपये, कोलकाता में भाव 86.63 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपये प्रति लीटर है.   

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 

शहर                     कल का रेट     आज का रेट               
दिल्ली                      85.20            85.20  
मुंबई                        91.80            91.80
कोलकाता                 86.63            86.63          
चेन्नई                        87.85            87.85  

इसी तरह डीजल के रेट दिल्ली में 75.38 रुपये, मुंबई में 82.13 रुपये, कोलकाता में 78.97रुपये और चेन्नई में 80.67 प्रति लीटर हो गया है. 

4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम 

शहर                  कल का रेट      आज का रेट         
दिल्ली                  75.38              75.38
मुंबई                   82.13              82.13
कोलकाता            78.97              78.97
चेन्नई                   80.67              80.67  

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

ये भी पढ़ें- FD Latest Rates: SBI, Axis Bank ने बदले फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स, जानिए सभी बैंकों की लेटेस्ट दरें

LIVE TV

Trending news