Advertisement
trendingNow1960399

PM Kisan Tractor Yojana: खुशखबरी! ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार देगी 50% सब्सिडी, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

PM Kisan Tractor Yojana: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी मुहैया करा रही है. अब आप किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर आधे दाम पर खरीद सकते हैं.

PM Kisan Tractor Yojana
PM Kisan Tractor Yojana

नई दिल्ली: PM Kisan Tractor Yojana: किसानों के लिए मोदी सरकार हर संभवतः प्रयासरत है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक के बाद एक कई योजनाएं चला रही है. इसी क्रम में किसानों को खेती के लिए कई तरह की मशीनों की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' (PM Kisan Tractor Yojana) के तहत आपको किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से.

  1. किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सरकार दे रही है सब्सिडी
  2. आधे दाम पर किसान खरीद सकते हैं किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर
  3. सरकार ने ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है

किसानों की मदद के लिए तत्पर सरकार 

किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर बेहद जरूरी है. लेकिन भारत में कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास आर्थिक तंगी के चलते ट्रैक्टर नहीं है. ऐसी विकट परिस्थिति में वे ट्रैक्टर किराए पर लेते हैं या बैलों का उपयोग करते हैं. ऐसे में सरकार किसानों की मदद के लिए ये योजना लेकर आई है. पीएम किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana Benefits) के तहत किसानों को आधे दाम पर ट्रैक्टर मुहैया कराएगी.

ये भी पढ़ें- Driving License के लिए अब नहीं देना होगा टेस्ट! बस एक क्लिक पर बन जाएगा DL, सरकार ने बदले नियम

Add Zee News as a Preferred Source

50% मिलेगी सब्सिडी

किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी (PM Kisan Tractor Yojana) मुहैया कराती है. इसके तहत किसान किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर आधे दाम पर खरीद सकते हैं. बाकी का आधा पैसा सरकार सब्सिडी के तौर पर देती है. इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टरों पर 20 से 50 % तक सब्सिडी मुहैया कराती है.

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 7500 रुपये करिए जमा, रिटायरमेंट से पहले बन जाएंगे करोड़पति; यहां समझिये ट्रिक

जरूरी दस्तावेज 

सरकार की तरफ से ये सब्सिडी 1 ट्रैक्टर खरीदने पर ही दी जाएगी. इसके लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में किसान के पास आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए. इस योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

LIVE TV

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news