भारतीय कंपनियों के आला अफसरों का वेतन 10-12% बढा
Advertisement
trendingNow1242639

भारतीय कंपनियों के आला अफसरों का वेतन 10-12% बढा

भारतीय कंपनियों के शीर्ष कार्यकारियों के लिए ‘अच्छे दिन’ तो आ गए लगते हैं क्योंकि 2014 में उनके वेतन में औसतन 10-12% की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान इकामर्स कारोबार से जुड़ी कंपनियों के आला अधिकारियों के वेतन में सबसे अधिक 20% तक वृद्धि हुई।

नई दिल्ली : भारतीय कंपनियों के शीर्ष कार्यकारियों के लिए ‘अच्छे दिन’ तो आ गए लगते हैं क्योंकि 2014 में उनके वेतन में औसतन 10-12% की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान इकामर्स कारोबार से जुड़ी कंपनियों के आला अधिकारियों के वेतन में सबसे अधिक 20% तक वृद्धि हुई।

इसके साथ ही बीते साल निदेशक मंडलों (बोर्ड) में लैंगिक व आयु के आधार पर भी विविधता बढी। इसकी एक वजह नए नियम भी हैं। लगभग 500 सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनियों ने पहली बार अपने निदेशक मंडल में कम से कम एक महिला निदेशक नियुक्त किया। भारतीय कंपनियों के आला अफसरों की औसत आयु में कमी के बीच शीर्ष पदों पर नौकरियां बदलने वालों की संख्या भी इस साल कम हुई।

इसी साल केंद्र में नई सरकार ने कामकाज संभाला तो उसका असर कारोबारी धारणा में सुधार के रूप में देखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि कार्यकारियों के वेतन में वृद्धि का रख दूसरी छमाही में देखने को मिला। कार्यकारियों में तीव्र आर्थिक सुधारों को लेकर उम्मीद है जबकि नये नियमों से उन पर बेहतर कंपनी संचालन का दबाव भी बना है।

अनेक सर्वेक्षणों के निष्कर्षों के अनुसार 2014 में मुख्य कार्यकारियों के वेतन में औसत वृद्धि 10-12% रही। इस दौरान दवा व हेल्थकेयर क्षेत्र में वेतन वृद्धि 14-16% तथा बैंकिंग व वित्तीय क्षेत्र में औसत वेतन वृद्धि 10-13 प्रतिशत रही। वहीं इकामर्स क्षेत्र में कार्यकारियों के लिए औसत वेतन वृद्धि 16-20% रही।

मेरिटट्रेक के महाप्रबंधक राजीव मेनन ने कहा,‘खुदरा कंपनियों के कार्यकारी सबसे अधिक व्यस्त रहे क्योंकि यह क्षेत्र तेजी से बढ रहा है।’ वहीं आईटी व आईटीईएस क्षेत्र में कार्यकारियों के लिए वेतन वृद्धि अपेक्षा से काफी कम 9-12 प्रतिशत रही। रेंडस्टेड इंडिया के सीईओ मूर्ति के उपालुरी ने कहा,‘अपेक्षा के अनुरूप ही कंपनियों के सकारात्मक परिदृश्य के बीच प्रतिभाओं को बना रखने की उनकी इच्छा से वेतन में वृद्धि देखने को मिली’।

 

Trending news