विदेशी पूंजी निकासी से सेंसेक्स 329 अंक लुढ़का
Advertisement

विदेशी पूंजी निकासी से सेंसेक्स 329 अंक लुढ़का

 बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और कमजोर वैश्विक रूख के बीच विदेशी पूंजी निकासी निरंतर जारी रहने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 329 अंक लुढ़क कर एक सप्ताह के न्यूनतम स्तर 26,230.66 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी पूंजी निकासी से सेंसेक्स 329 अंक लुढ़का

मुंबई : बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और कमजोर वैश्विक रूख के बीच विदेशी पूंजी निकासी निरंतर जारी रहने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 329 अंक लुढ़क कर एक सप्ताह के न्यूनतम स्तर 26,230.66 अंक पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला सूचकांक 329.26 अंक या 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,230.66 अंक पर बंद हुआ। 28 नवंबर के बाद सेंसेक्स का यह न्यूनतम स्तर है। कारोबार के दौरान यह 26,463.06 से 26,182.93 अंक के दायरे में रहा।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 106.10 अंक या 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,086.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,159.30 से 8,070.05 अंक के दायरे में रहा।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 155.85 अंकों की गिरावट के साथ 12,199.18 पर और स्मॉलकैप 167.22 अंकों की गिरावट के साथ 12,083.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.32 फीसदी), औद्योगिक (1.85 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.62 फीसदी), वाहन (1.61 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.51 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

Trending news