नवरात्र शुरू, सोने और चांदी के भाव में तेजी
Advertisement

नवरात्र शुरू, सोने और चांदी के भाव में तेजी

नवरात्रों के चलते स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज (बुधवार) सोने के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 29550 रुपए प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचे. हालाकि विदेशें के नरमी का रूख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी के भाव 50 रुपए सुधर कर 42250 रुपए प्रति किलो हो गए. 

नवरात्र शुरू, सोने और चांदी के भाव में तेजी

नई दिल्ली: नवरात्रों के चलते स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज (बुधवार) सोने के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 29550 रुपए प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचे. हालाकि विदेशें के नरमी का रूख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी के भाव 50 रुपए सुधर कर 42250 रुपए प्रति किलो हो गए. 

देश के चार महानगरों में आज सोने, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे-
                             दिल्ली - मुंबई - कोलकाता - चेन्नई 

चांदी प्रति किलो       42350 42500  42500   45200 
सोना प्रति दस ग्राम  29550 28760  29215   27690 

बाजार सूत्रों के अनुसार नवरात्रों की बढ़ी मांग के बीच आभूषण निर्माताओं द्वारा लिवाली बढाने के कारण सोने में तेजी आई. हालाकि विदेशों में कमजोर ने तेजी पर विराम लगा दिया. सिगांपुर में सोने के भाव 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1250 डॉलर प्रति औंस रहे.

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29550 रुपए और 29400 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 24500 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए. चांदी तैयार के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 42250 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 80 रुपए सुधर कर 42150 रुपये किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000-72000 रुपए प्रति सैंकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए.

Trending news