FD पर SBI से भी ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक, 7.5 परसेंट तक मिल रहा है रिटर्न, चेक करिए
Advertisement

FD पर SBI से भी ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक, 7.5 परसेंट तक मिल रहा है रिटर्न, चेक करिए

जो लोग निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन रिस्क नहीं उठाना चाहते, उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बढ़िया विकल्प है. लेकिन बीते कुछ महीनों से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें काफी कम हुईं हैं, जिसकी वजह से निवेशकों में इसे लेकर रूझान थोड़ा कम हुआ है.

FD पर SBI से भी ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक

नई दिल्ली: जो लोग निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन रिस्क नहीं उठाना चाहते, उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बढ़िया विकल्प है. लेकिन बीते कुछ महीनों से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें काफी कम हुईं हैं, जिसकी वजह से निवेशकों में इसे लेकर रूझान थोड़ा कम हुआ है. लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे बैंकों के FD रेट्स के बारे में जो 7 परसेंट से 7.5 परसेंट तक ब्याज दे रहे हैं. 

मौजूदा समय में देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 1 साल से 2 साल के बीच के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.90 परसेंट ब्याज दे रहा है. हर बैंक का FD की अवधि और ब्याज दरें अलग अलग होती हैं. आमतौर पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का फिक्स्ड डिपॉजिट होता है. ज्यादातर बड़े कमर्शियल बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिटर रेट्स कम हैं, लेकिन स्मॉल फाइनेंस बैंकों को देखें तो ये FD पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. इनमें से भी कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.5 परसेंट से लेकर 7.5 परसेंट तक FD रेट्स ऑफर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर नहीं देंगे सैलरी की जानकारी! सरकार ने नए लेबर कोड में नियम पलटा

 

1. Jana Small Finance Bank

Jana Small Finance Bank फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2.5 परसेंट से लेकर 7.50 परसेंट ब्याज दे रहा है, इनकी अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक है. बैंक सीनियर सिटिजंस को 0.50 परसेंट का अतिरिक्त ब्याज भी देता है. इसलिए सीनियर सिटिजंस 4 परसेंट से लेकर 8 परसेंट ब्याज कमा सकते हैं. Jana Small Finance Bank 2 से 3 साल के जमा पर सबसे ज्यादा ब्याज भी देता है.

इन डिपॉजिट्स पर बैंक 7.25 परसेंट ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटिजंस को इस पीरियड के लिए ब्याज दर 7.75 परसेंट है. बैंक ताजा FD रेट 22 दिसंबर से लागू है

अवधि                      FD रेट्स

7-14 दिन                  2.50%
15-60 दिन                3.00%
61-90 दिन                3.75%
91-180 दिन              4.50%
181-364 दिन            6.00%
1 साल                       6.75%
1-2 साल                   7.00%
2 साल - 3 साल          7.00%
3 साल-5 साल            7.25%
5 साल                      7.00%
5 साल -10 साल         6.50%

2. Utkarsh Small Finance Bank 

Utkarsh Small Finance Bank फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 परसेंट से 7 परसेंट तक ब्याज देता है. सीनियर सिटिजंस को 0.5 परसेंट ज्यादा 3.50 परसेंट से 7.50 परसेंट तक ब्याज मिलता है. ये ब्याज 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए है. बैंक 700 दिन के मैच्योरिटी पीरियड के लिए सबसे ज्यादा ब्याज देता है जो 3 परसेंट से 7 परसेंट की रेंज में है. 

अवधि                      FD रेट्स

7-45 दिन                 3.00%
46-90 दिन               3.25%
91-180 दिन             4.00%
181-364 दिन           6.00%
365-699 दिन           6.75%
700 दिन                  7.00%
701-3652 दिन         6.75%

ये दरें नई फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ साथ मौजूद FDs के रीन्यूअल पर भी लागू होंगी. 

3. Suryoday Small Finance Bank 

Suryoday Small Finance Bank आम कस्टमर्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 4 परसेंट से to 7.50 परसेंट ऑफर कर रहा है. बैंक 5 साल की मैच्योरिटी वाले FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है. 

अवधि                       FD रेट्स
7-14 दिन                    4.00%
15-45 दिन                  4.00%
46-90 दिन                  5.00%
91 दिन- 6 महीने          5.50%
6-9 महीने                   6.25%
9 महीने - 1 साल          6.50%
1-2 साल                    6.75%
2-3 साल                    7.15%
3 साल - 5 साल           7.25%
5 साल                       7.50%
5-10 साल                  7.00%

ये भी पढ़ें- RBI ने महाराष्ट्र के Co-operative Bank पर लगाए कई प्रतिबंध, 6 महीने तक लेन-देन पर लगाई रोक

LIVE TV

Trending news