सिर्फ बिजनेस में ही नहीं कमाया नाम, एजुकेशन सेक्टर में भी गाड़े झंडे, टाटा ग्रुप के हैं कई स्कूल-कॉलेज
Advertisement
trendingNow12469738

सिर्फ बिजनेस में ही नहीं कमाया नाम, एजुकेशन सेक्टर में भी गाड़े झंडे, टाटा ग्रुप के हैं कई स्कूल-कॉलेज

Tata Institutes List: टाटा ग्रुप बिजनेस के क्षेत्र में ही आगे नहीं है, बल्कि रतन टाटा के नेतृत्व में इस ग्रुप ने एजुकेशन सेक्टर में भी बुलंदियां हासिल कीं. इस ग्रुप के स्कूल-कॉलेज देश के बेस्ट संस्थानों में शामिल हैं.

सिर्फ बिजनेस में ही नहीं कमाया नाम, एजुकेशन सेक्टर में भी गाड़े झंडे, टाटा ग्रुप के हैं कई स्कूल-कॉलेज

Tata Group Educational Institutions: प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ग्रुप की कमान उनके भाई नोएल के हाथों में आ गई है. रतन टाटा अपनी दूरदर्शिता, लीडरशिप और परोपकार के लिए पूरे दुनिया में मशहूर थे. टाटा ट्रस्ट ने बिजनेस के साथ ही एजुकेशन सेक्टर में भी अपना परचम लहराया है. टाटा ग्रुप के बेस्ट संस्थानों में एडमिशन पाना आसान नहीं हैं. इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. टाटा ग्रुप स्टूडेंट्स को कई तरह की स्कॉलरशिप भी देता है. जानिए टाटा ग्रुप एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के बारे में...

रतन ने टाटा समूह में 1962 में असिस्टेंट के तौर पर करियर शुरू किया. इसी साल उन्होंने टाटा मोटर्स (उस समय टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी) के जमशेदपुर प्लांट में 6 महीने की ट्रेनिंग की. धीरे-धीरे उन्होंने टाटा समूह को नई बुलंदियों पर पहुंचाया. टाटा ग्रुप ने अपनी ग्लोबल प्रेजेंस को बढ़ाया और स्टील, ऑटोमोटिव, घड़ियों या जूलरी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकम्युनिकेशन और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई उद्योगों में परचम लहराया. 

टाटा ग्रुप का पहला गर्ल्स स्कूल
देश में लड़कियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए 1892 में टाटा एंडोमेंट की स्थापना की गई थी, जिसके तहत टाटा ने गुजरात के नवसारी में नवाजबाई टाटा गर्ल्स स्कूल खोला गया.टाटा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, यह देश में लड़कियों के लिए सबसे शुरुआती स्कूलों में से एक है, जो 160 साल से भी ज्यादा पुराना है. इतना ही नहीं टाटा ग्रुप ग्लोबल मिशन स्कूल, ग्लोबल मिशन इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मण ज्ञानपीठ स्कूल और शिशु मंदिर का भी संचालन करता है.

टॉप साइंस इंस्टीट्यूट 
बेंगलुरु का भारतीय विज्ञान संस्थान रिसर्च यूनिवर्सिटी देश के प्रमुख रिसर्च संस्थानों में से एक है. इसकी स्थापना 1909 में जमशेदजी नुसरवानजी टाटा, मैसूर शाही परिवार और भारत सरकार के बीच साझेदारी से हुई थी. यहां आईआईएससी में साइंस, इंजीनियरिंग, डिजाइन और मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है. यह संस्थान एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मटीरियल साइंस और बायोटेक्नोलॉजी में रिसर्च के लिए मशहूर है. 

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई की स्थापना जेआरडी टाटा ने की थी. यहां प्राकृतिक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर साइंस के अलावा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की भी पढ़ाई भी होती है. पीजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. 

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस, मुंबई
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की स्थापना 1936 में की गई थी. यह देश का पहला प्रमुख सोशल वर्क इंस्टीट्यूट है. टीआईएसएस नेशनल एंट्रेंस टेस्ट के जरिए संस्थान के यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन मिलता है. 

इंजीनियरिंग कॉलेज
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (TIT), जमशेदपुर
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (TIT), मुंबई
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), टाटा ग्रुप के सहयोग से स्थापित

मैनेजमेंट कॉलेज
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS), मुंबई (मैनेजमेंट प्रोग्राम)
टाटा मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (TMTC), पुणे
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद (टाटा ग्रुप के सहयोग से स्थापित)

टाटा ग्रुप के स्कूल
टाटा इंटरनेशनल स्कूल (TIS), मुंबई
टाटा विद्या मंदिर (TVM), जामशेदपुर
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल (TDPS), जामशेदपुर
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS), मुंबई (स्कूल ऑफ रूरल डेवलपमेंट)

टाटा ग्रुप के दूसरे संस्थान
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई
टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC), मुंबई
टाटा हॉस्पिटल, कोलकाता
टाटा मेडिकल सेंटर, जमशेदपुर

Trending news