Maharashtra HSC Result 2023 Live: महाराष्ट्र बोर्ड HSE 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक्टिवेट होगा मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक
Advertisement

Maharashtra HSC Result 2023 Live: महाराष्ट्र बोर्ड HSE 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक्टिवेट होगा मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक

MSBSHSE Class 12th Result Live Updates: स्टूडेंट्स महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें.

Maharashtra HSC Result 2023 Live: महाराष्ट्र बोर्ड HSE 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक्टिवेट होगा मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक
LIVE Blog

Maharashtra Board HSC 12 Result 2023 Live Updates: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult. nic.in पर महाराष्ट्र एचएससी 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें. MSBSHSE 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 14.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. MSBSHSE HSE परीक्षा पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, नासिक, अमरावती, नागपुर, लातूर, कोल्हापुर, और कोंकण सहित नौ डिवीजनों में आयोजित की गई थी.

साल 2022 में महाराष्ट्र ने हायर सेकेंडर सर्टिफिकेट (HSC, Std XII) बोर्ड परीक्षा में 94.22 पास प्रतिशत दर्ज किया. कुल 14.85 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 8.17 लाख लड़के और 6.68 लाख लड़कियां थीं. महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और hsc.mahresults.org.in हैं.

25 May 2023
11:55 AM

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: लड़कियों का पास प्रतिशत

उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या: 6,48,985
पास स्टूडेंट्स की संख्या: 6,08,350
पास प्रतिशत: 93.73%

11:54 AM

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: लड़कों का पास प्रतिशत

उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 7,67,386
पास उम्मीदवारों की संख्या: 6,84,118
पास प्रतिशत: 89.14%

11:53 AM

Maharashtra HSC Result 2023: डिवीजन वाइज पास पर्सेंटेज

पुणे - 93.34%
नागपुर - 90.35%
औरंगाबाद - 91.85%
मुंबई - 88.13%
कोल्हापुर - 93.28%
अमरावती - 92.75%
नासिक - 91.66%
लातूर - 90.37%
कोंकण - 96.01%

11:51 AM

Maharashtra HSC Result 2023 Live: 91.25 फीसदी पास

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया. इस बार पासिंग पर्सेंटेज 91.25 फीसदी रहा है. विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक संकायों में 154 सब्जेक्ट के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

11:49 AM

Maharashtra HSC Result 2023 Live: इतने लड़के और लड़कियां पास

पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं. महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023 के आंकड़ों के अनुसार, 89.14% लड़कों की तुलना में 94.73% लड़कियों को पास घोषित किया गया है.

11:48 AM

ऐसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

पिछले साल की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में 2.97 फीसदी की कमी आई है. 2022 में, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 94.2 प्रतिशत था. 

11:27 AM

Maharashtra HSC Result 2023: कैसे महाराष्ट्रा बोर्ड का परिणाम, फॉलो करें ये स्टेप्स 

 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  2. अब, HSC परिणाम लिंक खोलें।
  3. अपना रोल नंबर डालें और लॉगिन करें।
  4. अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
11:24 AM

Maharashtra HSC Board 12th Result: जानें परिणाम का समय

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023 की घोषणा का आधिकारिक समय दोपहर 2 बजे है।

Trending news