NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट और पात्रता
Advertisement

NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट और पात्रता

Navodaya Vidyalaya Admission 2023: पिछले साल एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश फॉर्म 24 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था और जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 थी.

NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट और पात्रता

JNVS Class 6th Admission Process: नवोदय विद्यालय समिति अस्थायी रूप से नवंबर 2022 के महीने में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी. नवोदय विद्यालय प्रवेश 2023 कक्षा 6 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2023 फॉर्म navodaya.gov.in in पर उपलब्ध कराया जाएगा.

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2023 के अप्रैल 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है. यह पूरे देश में सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए एक फेज में आयोजित की जाएगी. एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है. उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. 

पिछले साल एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश फॉर्म 24 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था और जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 थी. 2022 में जेएनवीएसटी परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी. कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 के लिए ज्यादा डिटेल यहां देखें.

Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Class 6 Dates

  • JNVST कक्षा 6 प्रवेश 2023 नोटिफिकेशन नवंबर 2022 में आ सकता है.

  • नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन प्रक्रिया नवंबर 2022 में शुरू हो सकती है. 

  • एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2023 की आखिरी तारीख दिसंबर 2022 हो सकती है.

  • करेक्शन विंडो दिसंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में खोली जा सकती है.

  • नवोदय एडमिशन कक्षा 6 2023 परीक्षा अप्रैल 2023 में हो सकती है.

Documents Required for Navodaya Admission 2023 Class 6

  • रिजल्ट की घोषणा के बाद सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स का पेश करने होंगे. यहां हमने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक लिस्ट तैयार की है. 

  • डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ (जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि)

  • एनवीएस की शर्तों के अनुसार सर्टिफिकेट

  • ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई का सर्टिफिकेट

  • 5वीं क्लास की मार्कशीट

  • निवास प्रमाण पत्र या प्रूफ

  • एनआईओएस कैंडिडेट्स के मामले में 'बी' सर्टिफिकेट जरूरी है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi, अब किसी और की जरूरत नहीं 

Trending news