RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक में निकलीं नौकरी, ये रही सेलेक्शन से लेकर सैलरी तक की एक-एक डिटेल
Advertisement
trendingNow11671712

RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक में निकलीं नौकरी, ये रही सेलेक्शन से लेकर सैलरी तक की एक-एक डिटेल

RBI Grade B 2023 Notification: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन के संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी 2023 अधिसूचना से संबंधित डिटेल्ड जानकारी यहां चेक कर सकते हैं. 

RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक में निकलीं नौकरी, ये रही सेलेक्शन से लेकर सैलरी तक की एक-एक डिटेल

RBI Grade B 2023 Notification Sarkari Naukri: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीआई ग्रेड बी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, आरबीआई डीआर जनरल पीवाई/ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च एंड डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट -2023 के तहत ग्रेड बी पदों पर कुल 291 ऑफिसर की भर्ती करेगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 मई से शुरू होगी और जमा करने की आखिरी तारीख 09 जून, 2023 है.

RBI Grade B Notification 2023
कैंडिडेट्स जो आरबीआई ग्रेड बी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा की तारीख, योग्यता और प्रवेश पत्र की उपलब्धता के बारे में सभी अपडेट के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर नजर रखनी चाहिए.

यह ध्यान रखना जरूरी है कि अभी तक नोटिफिकेशन में आरबीआई ग्रेड बी 2023 परीक्षा के लिए वैकेंसी की कुल संख्या के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल में, आरबीआई ने कुल 294 वैकेंसी जारी की थीं.

RBI Grade B Vacancy 2023
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) जनरल पीवाई-2023: 222
आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (DEPR) -PY2023 ग्रेड बी में अधिकारी: 38
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग -2023 (डीएसआईएम):31

RBI Grade B Eligibility Criteria 2023
भारतीय रिजर्व बैंक अपनी डिटेल आधिकारिक नोटिफिकेशन में कल यानी 25 अप्रैल, 2023 को आरबीआई ग्रेड बी 2023 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड जारी करेगा. इस बीच, उम्मीदवार पिछले वर्ष की अधिसूचना के आधार पर पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं.

RBI Grade B Age Limit
जो कैंडिडेट्स आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं उन्हें कुछ आयु सीमा को पूरा करना होगा. परीक्षा के लिए पात्र होने की न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 30 साल है. हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक अलग अलग कैटेगरी के लिए आयु में कुछ छूट प्रदान की गई है.

Trending news