Maharajganj Lok Sabha Election 2024: महराजगंज 'पूर्वांचल के गांधी' की सीट, अब भाजपा के चौधरी का जमा सिक्का सभी दल हुए पीछे
Advertisement
trendingNow12148206

Maharajganj Lok Sabha Election 2024: महराजगंज 'पूर्वांचल के गांधी' की सीट, अब भाजपा के चौधरी का जमा सिक्का सभी दल हुए पीछे

Maharajganj Lok Sabha Chunav 2024 News: यूपी देश का बड़ा प्रदेश है. यह दिल्ली से लेकर नेपाल बॉर्डर तक फैला है. एक छोर पर बसा है महराजगंज जिला. इस लोकसभा सीट की अपनी कहानी है. कभी पूर्वांचल के गांधी के नाम से यह सीट मशहूर थी. अब भाजपा के पंकज चौधरी का जलवा बरकरार है.

Maharajganj Lok Sabha Election 2024: महराजगंज 'पूर्वांचल के गांधी' की सीट, अब भाजपा के चौधरी का जमा सिक्का सभी दल हुए पीछे

Maharajganj Lok Sabha Election 2024: पूर्वी उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला बिहार के बगहा से लगा है. एक तरफ गोरखपुर तो दूसरी तरफ नेपाल की सीमा लगती है. यहां कई प्रसिद्ध मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पर्यटन स्थल हैं. इस जिले में एक ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महराजगंज नाम से है. इस समय यहां के सांसद पंकज चौधरी मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं. भाजपा ने पहली ही लिस्ट में एक बार फिर उन्हें टिकट दे दिया. भगवा दल पूरी तरह कॉन्फिडेंट है. इस सीट से छह बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड चौधरी के नाम है.

यहां सातवें चरण में वोट डाले गए. 1 जून को दोपहर 3 बजे तक करीब 52 प्रतिशत लोगों ने मतदान कर लिया था. नतीजे 4 जून को आएंगे. 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से पहले 'पूर्वांचल के गांधी' कहे जाने वाले सिब्बन लाल सक्सेना महराजगंज सीट से चार बार सांसद बने थे. हाल के तीन दशकों में विपक्ष को ज्यादा मौके ही नहीं मिले और यह भाजपा का गढ़ बनता गया. आलम यह है कि भाजपा के चौधरी जीत की हैट्रिक भी लगा चुके हैं. 

महराजगंज का इतिहास पढ़िए

आगे बढ़ने से पहले सिब्बन लाल सक्सेना के बारे में भी जान लीजिए. वह स्वतंत्रता सेनानी थे और प्रोफेसर से नेता बने थे. महराजगंज की धरती अपने नेता को आज भी याद करती है. अविवाहित रहे सक्सेना दलितों और गरीबों की तरक्की के लिए काम करते रहे. यहां के लोग उन्हें मसीहा मानते हैं. उनका प्रभाव कुछ ऐसा था कि शुरू के दो लोकसभा चुनावों में वह निर्दलीय जीते थे. 

महराजगंज सीट से जीते सांसद
1952  सिब्बन लाल सक्सेना  स्वतंत्र 
1957  सिब्बन लाल सक्सेना  स्वतंत्र 
1962  महादेव प्रसाद  कांग्रेस
1967  महादेव प्रसाद  कांग्रेस
1971  सिब्बन लाल सक्सेना  स्वतंत्र
1977  सिब्बन लाल सक्सेना जनता पार्टी
1980  अशफाक हुसैन अंसारी  कांग्रेस
1984  जितेंद्र सिंह  कांग्रेस
1989  हर्ष वर्धन  जनता दल
1991  पंकज चौधरी  भाजपा
1996  पंकज चौधरी  भाजपा
1998  पंकज चौधरी  भाजपा
1999  कुंवर अखिलेश सिंह  सपा
2004  पंकज चौधरी  भाजपा
2009  हर्ष वर्धन  कांग्रेस
2014  पंकज चौधरी  भाजपा
2019  पंकज चौधरी  भाजपा

 

महराजगंज लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं शामिल हैं. जिसमें निषाद पार्टी और कांग्रेस का भी कब्जा है. 

महराजगंज सीट का समीकरण

- जातिगत समीकरण देखें तो महराजगंज सीट पर ओबीसी की आबादी सबसे ज्यादा 56 प्रतिशत है. इसमें कुर्मी, पटेल, चौरसिया, निषाद, यादव, मौर्य, चौहान, नाई, लोहार आदि जातियां शामिल हैं. 

- ब्राह्मण 12 प्रतिशत हैं. दलित आबादी में जाटव ज्यादा हैं. उसके बाद धोबी और पासी की अच्छी खासी आबादी है. 

- सांसद पंकज चौधरी भी कुर्मी समुदाय से आते हैं. उनकी गिनती बड़े पिछड़े नेताओं में होती है. 

यूपी के किस कोने में है महराजगंज, मैप देखिए

पिछले चुनाव में सपा दूसरे स्थान पर रही थी. यहीं से चुनाव मैदान में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता भी लड़ रही थीं लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहीं. 2014 के चुनाव में दूसरे स्थान पर बसपा उम्मीदवार रहे थे. 

200 प्रमुख लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए

Trending news