झारखंड : बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Advertisement

झारखंड : बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राजधानी रांची समेत राज्य में बिगड़ रही विधि-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने डीजीपी समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाइलेवल मीटिंग की.

लॉ एंड ऑर्डर पर राज्यपाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक. (फाइल फोटो- PTI)

रांची : झारखंड की राजधानी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को देखते हुए राज्य के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस महानिदेशक सहित तमाम बड़े अधिकारियों के साथ हाइलेवल मीटिंग की. इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने राज्यपाल को अपराध से निपटने के लिए अपने प्रयासों से अवगत कराया.

  1. बैठक के दौरान राज्यपाल ने जमशेदपुर रेपकांड की भी जानकारी ली
  2. बैठक में डीजीपी सहित राज्य से सभी वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे
  3. घंटों चली राज्यपाल और अधिकारियों की बैठक

राजधानी रांची समेत राज्य में बिगड़ रही विधि-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने डीजीपी समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाइलेवल मीटिंग की. इस दौरान राज्यपाल ने खासकर महिला हिंसा और जमीन विवाद में हत्या को लेकर चिंता जताई और पुलिस को इस पर लगाम लगाने के निर्देश दिए.

पढ़ें- टॉप कमांडर समेत चार नक्सली ढेर, CRPF और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

बैठक में राज्यपाल ने जमशेदपुर रेपकांड की भी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों से ली. साथ ही भारत बंद के दौरान आदिवासी छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बार में रांची एसएसपी से भी जानकारी. इस दौरान उन्होंने राज्य में जारी पशु तस्करी पर रोक लगाने को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

जमशेदपुर में एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश हुई. इसमें कई पुलिसवाले भी आरोपों के घेरे में हैं. जबकि बीते दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान रांची स्थित आदिवासी छात्रावास में पुलिस और छात्र-छात्राओं में झड़प हो गई थी. मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था.

पढ़ें- बम विस्फोट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत, इलाज के दौरान बॉडीगार्ड की भी मौत

बता दें कि पिछले एक महीने में राजधानी रांची में दुष्कर्म के बाद हत्या के तीन मामले सामने आ चुके हैं. जबकि इसी दौरान जमीन विवाद में करीब आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं. इसके अलावा राज्य में हाल के दिनों में अपराध के ग्राफ में इजाफा हुआ है.

 

Trending news