जानिए उस देश के बारे में जहां अब भी है 2013, आखिर क्यों 2022 से 7 साल पीछे है यह देश
Advertisement

जानिए उस देश के बारे में जहां अब भी है 2013, आखिर क्यों 2022 से 7 साल पीछे है यह देश

अफ्रीका में एक देश है, जिसका नाम इथियोपिया है. इस देश का कैलेंडर दुनिया से 7 साल, 3 महीने पीछे चलता है. इसके अलावा इस देश में एक वर्ष में 12 महीने के बजाय 13 महीने होते हैं. इस देश की कुल जनसंख्या 85 लाख से ज्यादा है. हालांकि इस देश को आबादी के साथ अफ्रीका के दूसरे सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर जाना जाता है.

जानिए उस देश के बारे में जहां अब भी है 2013, आखिर क्यों 2022 से 7 साल पीछे है यह देश

नई दिल्ली. लगभग दुनिया के सभी देशों में नए साल यानि कि 2022 का पहला सप्ताह खत्म होने को है. लेकिन इसी दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर अभी भी 2013 चल रहा है. इस देश में 7 साल बाद 2022 लगेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर यह देश इतने साल पीछे क्यों हैं और इसके पीछे की वजह क्या है?

दुनिया के कैलेंडर से 7 साल 3 महीने चलता है पीछे
अफ्रीका में एक देश है, जिसका नाम इथियोपिया है. इस देश का कैलेंडर दुनिया से 7 साल, 3 महीने पीछे चलता है. इसके अलावा इस देश में एक वर्ष में 12 महीने के बजाय 13 महीने होते हैं. इस देश की कुल जनसंख्या 85 लाख से ज्यादा है. हालांकि इस देश को आबादी के साथ अफ्रीका के दूसरे सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर जाना जाता है.

यहां नया साल 1 जनवरी की बजाय 11 सितंबर को होता है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इथियोपिया का अपना कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग पौने आठ साल पीछे है. यहां नया साल 1 जनवरी की बजाए हर 13 महीने बाद 11 सितंबर को मनाया जाता है. पूरी दुनिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत 1582 में हुई थी, इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल हुआ करता था. 

हालांकि, जब नया कैलेंडर आया तो सभी देशों ने इस अपना लिया. लेकिन कई देश इसका विरोध कर रहे थे. इनमें इथियोपिया भी एक था. इथियोपिया में रोमन चर्च की छाप रही है. यानी इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च मानता रहा कि ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी में हुआ और इसी के अनुसार कैलेंडर की गिनती शुरू हुई. वहीं, दुनिया के बाकी देशों में ईसा मसीह का जन्म AD1 में बताया गया है. यही वजह है कि यहां का कैलेंडर अब भी 2013 में अटका हुआ है, जबकि तमाम देश 2022 की शुरुआत कर चुके हैं.

WATCH LIVE TV

 

Trending news