Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani का रोमांटिक सॉन्ग 'पायल के बाज' ने लोगों का जीता दिल
Advertisement
trendingNow1896284

Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani का रोमांटिक सॉन्ग 'पायल के बाज' ने लोगों का जीता दिल

खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) का एक रोमांटिक सॉन्ग वीडियो 'पायल के बाज' (Payal Ke Baaz) रिलीज हुआ है. 

फोटो साभार: वीडियोग्रैब

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) जब भी साथ नजर आते हैं दोनों की जोड़ी हमेशा धूम मचाती है. अब एक बार फिर दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग वीडियो 'पायल के बाज' (Payal Ke Baaz) रिलीज हुआ है. जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री हर किसी का दिल जीत रही है.

देसी स्टाइल ने किया कमाल

इस वीडियो (Video) को रियल लोकेशन पर शूट किया है, जिसमें हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करने वाले खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) काफी देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं काजल भी एक भोली-भाली गांव की लड़की बनी नजर आ रही हैं. देखिए ये वीडियो...

कुछ घंटों में 74 हजार व्यूज

अभी इस गाने को रिलीज हुए महज 2 घंटे हुए हैं और इसे अब तक 74,084 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गौरतलब है कि इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है और इस प्यारे से म्यूजिक को  रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने बनाया है. इसके अलावा इसके लिरिक्स श्याम देहाती (Shyam​ Dehati) और प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे हैं. गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.

'जा तारा बिदेश' भी हुआ था हिट 

बता दें कि हाल ही में खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) स्टारर भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' (Litti Chhokha) का वीडियो सॉन्ग 'जा तारा बिदेश' (Ja Tara Bidesh) भी जमकर पसंद किया गया था. वहीं अब ये गाना भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता नजर आ रहा है. 

VIDEO

इसे भी पढ़ें: Ritesh Pandey और Antra​ Singh Priyanka के 'चंदा रानी हो' ने मचाई धूम, VIDEO को मिले लाखों व्यूज

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news